ICC T20 World Cup 2024: 20 टीम और 71 मैच, 1 से 29 जून के बीच टकराएंगे, सभी टीमों ने खिलाड़ियों की घोषणा की, यहां देखें टीम लिस्ट

ICC T20 World Cup 2024: पूर्व आल राउंडर शाहिद अफरीदी, भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और महान धावक उसेन बोल्ट को टी20 विश्व कप का दूत बनाया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 28, 2024 01:54 PM2024-05-28T13:54:52+5:302024-05-28T14:20:10+5:30

ICC T20 World Cup 2024 All 20 TEAMS squads named Men's T20 vishwa cup announced players see team list here ninth edition 1-29 june team india pakistan usa | ICC T20 World Cup 2024: 20 टीम और 71 मैच, 1 से 29 जून के बीच टकराएंगे, सभी टीमों ने खिलाड़ियों की घोषणा की, यहां देखें टीम लिस्ट

file photo

googleNewsNext
HighlightsICC T20 World Cup 2024:  ओलंपिक में क्रिकेट की 128 साल के बाद वापसी होगी।ICC T20 World Cup 2024: नौ जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा।ICC T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 1 जून से 29 जून तक अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा।

ICC T20 World Cup 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष टी20 विश्व कप का नौवां संस्करण एक जून से शुरू हो रहा है। पहली बार 20 टीम एक-दूसरे को टक्कर देगी। 1 से 29 जून, 2024 तक यूएसए और वेस्ट इंडीज में होगा। विश्व कप के ज्यादातर मैचों (55) का आयोजन कैरेबियाई देशों में होगा, इसमें नॉकआउट चरण के साथ फाइनल मैच भी शामिल है। अमेरिका के तीन स्थानों न्यूयॉर्क, डलास और लॉडरहिल में कुल 16 मैच खेले जाएंगे। 29 अप्रैल को न्यूज़ीलैंड ने सबसे पहले टीम की घोषणा की थी। सबसे अंतिम में 24 मई को पाकिस्तान ने टीम का ऐलान किया।

पूर्व आल राउंडर शाहिद अफरीदी, भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और महान धावक उसेन बोल्ट को टी20 विश्व कप का दूत बनाया गया है। अफरीदी ने 2009 में पाकिस्तान की टी20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभायी थी। नौ जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस ओलंपिक में क्रिकेट की 128 साल के बाद वापसी होगी।

आईसीसी टी20 विश्व कपः सभी कप्तान और खिलाड़ियों की लिस्ट

1- वेस्टइंडीज टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप-कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, शाई होप (विकेटकीपर), अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेद मैकॉय, गुडाकेश मोती, आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

2- नीदरलैंड टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), आर्यन दत्त, बास डी लीडे, डेनियल डोरम, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, लोगान वैन बीक, मैक्स ओ'डोड, माइकल लेविट, पॉल वैन मीकेरेन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, टिम प्रिंगल , विक्रम सिंह और वेस्ले बर्रेसी।

3- नामीबिया टीम: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, माइकल वान लिंगेन, डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, तांगेनी लुंगामेनी, निको डेविन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, जेपी कोट्ज, डेविड विसे, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मालन क्रूगर और पीडी ब्लिग्नॉट।

4- श्रीलंका टीम: वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चैरिथ असलांका (उप-कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मधुशंका।

रिजर्व खिलाड़ी: असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे।

5- आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क एडेयर, रॉस एडेयर, एंड्रयू बेलबिर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कान टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।

6- पापुआ न्यू गिनी टीम: असद वाला (कप्तान), सीजे अमिनी, एली नाओ, चाड सोपर, हिला वेरे, हिरी हिरी, जैक गार्डनर, जॉन कारिको, काबुआ वागी मोरिया, किपलिंग डोरिगा, लेगा सियाका, नॉर्मन वनुआ, सेमा कामिया, सेसे बाउ और टोनी उरा।

7- स्कॉटलैंड टीम: रिची बेरिंग्टन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, ब्रैड करी, क्रिस ग्रीव्स, ओली हेयर्स, जैक जार्विस, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, चार्ली टियर, मार्क वॉट और ब्रैड व्हील।

8- युगांडा टीम: ब्रायन मसाबा (कप्तान), रियाजत अली शाह (उप-कप्तान), केनेथ वैसवा, दिनेश नकरानी, फ्रैंक एनसुबुगा, रौनक पटेल, रोजर मुकासा, कॉसमास कयेवुता, बिलाल हसुन, फ्रेड अचेलम, रॉबिन्सन ओबुया, साइमन सेसाजी, हेनरी सेसेनडो, अल्पेश रमजानी और जुमा मियाजी।

रिजर्व खिलाड़ी: रोनाल्ड लुटाया और इनोसेंट म्वेबेज।

9- ओमान टीम: आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले (विकेटकीपर), अयान खान, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी (विकेटकीपर), मेहरान खान, बिलाल खान, रफीउल्लाह, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, शकील अहमद।

10-नेपाल टीम: रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुर्तेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतिश जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा , सागर ढकाल और कमल सिंह ऐरी।

11- ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टोन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर , एडम जम्पा।

12- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

रिजर्व खिलाड़ी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान।

13ः इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, रीस टॉपले और मार्क वुड।

14- दक्षिण अफ्रीका टीम: ऐडन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिच नोर्किया, कागिसो रबादा, रेयान रिकल्टन, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।

रिजर्व: नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।

15- संयुक्त राज्य अमेरिका टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज़ गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केनजिगे, सौरभ नेथ्राल्वकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।

रिजर्व खिलाड़ी: गजानंद सिंह, जुआनॉय ड्राईस्डेल, यासिर मोहम्मद।

16-पाकिस्तान टीमः बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान

17- न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी।

ट्रैवलिंग रिजर्व: बेन सियर्स।

18ः कनाडा टीम: साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, रविंदरपाल सिंह, नवनीत धालीवाल, कलीम सना, दिलोन हेइलिगर, जेरेमी गॉर्डन, निखिल दत्ता, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, रेयानखान पठान, जुनैद सिद्दीकी, दिलप्रीत बाजवा, श्रेयस मोव्वा, ऋषिव जोशी।

रिजर्व: तजिंदर सिंह, आदित्य वरदराजन, अम्मार खालिद, जतिंदर मथारू, परवीन कुमार

19- बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह रियाद, जेकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान। शोरफुल इस्लाम, तंज़ीम हसन साकिब।

रिजर्व: अफीफ हुसैन, हसन महमूद

20- अफगानिस्तान टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी , फरीद अहमद मलिक।

रिजर्व: सेदिक अटल, हजरतुल्लाह जजई, सलीम सफी।

Open in app