लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान से युद्ध के बजाय उसके खतरे को रोकना चाहता है: अमेरिकी रक्षा प्रमुख

By भाषा | Updated: May 22, 2019 13:28 IST

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के साथ बंद कमरे में हुई बैठक से निकलने के बाद पत्रकारों से कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शानाहान ने कहा, ‘‘ यह (ईरान को) रोकने के लिए है न कि युद्ध शुरू करने के लिए है। हम जंग शुरू नहीं करने जा रहे हैं।’’

Open in App

अमेरिका के रक्षा प्रमुख ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अमेरिकी हितों पर ईरान के कथित खतरे को रोकने की कोशिश कर रहा है और उसकी मंशा युद्ध शुरू करने की कतई नहीं है। उन्होंने यह बात कांग्रेस के सदस्यों को जानकारी देने के दौरान कही।

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के साथ बंद कमरे में हुई बैठक से निकलने के बाद पत्रकारों से कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शानाहान ने कहा, ‘‘ यह (ईरान को) रोकने के लिए है न कि युद्ध शुरू करने के लिए है। हम जंग शुरू नहीं करने जा रहे हैं।’’ शानाहान ने ईरानी ‘खतरों’ को रोकने के लिए श्रेय हाल के हफ्तों में अमेरिका द्वारा उठाए गए मजबूत कदमों को दिया जिसमें एक विमानवाहक पोत तैनात करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी बलों के खिलाफ हमले को हमने रोक दिया है। शानाहान ने कहा कि इस वक्त हमारा सबसे बड़ा फोकस स्थिति को लेकर ईरान के गलत अनुमान को रोकना है। हम नहीं चाहते हैं कि स्थिति खराब हो। बहरहाल, इस बैठक में दी गई जानकारी से डेमोक्रेट्स पार्टी के सदस्य संतुष्ट नहीं हुए।

उन्होंने तनाव बढ़ने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक रूख और कूटनीतिक तरीकों का इस्तेमाल नहीं करने को जिम्मेदार ठहराया। सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने कहा, ‘‘ मैं बहुत चिंतित हूं कि जानबूझकर या अनजाने में हम ऐसी स्थिति बना सकते हैं जिसमें युद्ध होगा ही। ’’ उन्होंने कहा कि इराक और वियतनाम के युद्ध पिछले प्रशासनों के झूठ की वजह से हुआ था। सैंडर्स ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि ईरान के साथ जंग एक त्रासदी होगी और यह इराक के साथ युद्ध से भी बदतर होगी।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा