लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पर कसे नकेल, पुतिन की दो बेटियों पर पाबंदी लगाई, यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूसी बैंकों पर जुर्माना बढ़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2022 21:56 IST

अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों मारिया पुतिन व कैटरीना तिखोनोवा और प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और बच्चों के अलावा रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्यों और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव को भी रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी नागरिकों को इन संस्थानों के साथ व्यापार करने से रोका गया है।अमेरिका स्थित सभी संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। रूस के कुलीन वर्ग के शख्स ने अमेरिकी सरकार की पाबंदियों का उल्लंघन किया।

ब्रसेल्सः अमेरिका ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों की जवाबी कार्रवाई के तहत बुधवार को रूसी बैंकों पर जुर्माना बढ़ाये जाने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियों को निशाना बनाते हुए पाबंदियां लगाए जाने की घोषणा की। इस कदम के तहत स्बरबैंक और अल्फा बैंक को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से दूर करने के साथ ही अमेरिकी नागरिकों को इन संस्थानों के साथ व्यापार करने से रोका गया है।

इसके अलावा, अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में पुतिन की बेटियों मारिया पुतिन व कैटरीना तिखोनोवा और प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और बच्चों के अलावा रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्यों और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव को भी रखा गया है।

अमेरिका ने पुतिन परिवार के सभी करीबी सदस्यों को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से दूर कर दिया है और इनकी अमेरिका स्थित सभी संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। जो बाइडन प्रशासन ने आरोप लगाया है कि रूस के कुलीन वर्ग के एक शख्स ने अमेरिकी सरकार की पाबंदियों का उल्लंघन किया।

साथ ही प्रशासन ने रूसी सैन्य खुफिया एजेंसी द्वार नियंत्रित एक साइबर अपराध अभियान का पता लगाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन में रूसी सेना के हमलों के बीच इस कार्रवाई की घोषणा की गई है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि वे रूसी लोगों की आपराधिक गतिविधियों को खत्म करना चाहते हैं और साइबर हमलों को रोकना चाहते हैं।

डिप्टी अटॉर्नी जनरल लिसा मोनेको ने बुधवार को कहा, ‘‘प्रतिबंध से हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि रूसी कुलीन वर्गों और साइबर अपराधियों को सुरक्षित ठिकाने नहीं मिले।’’ रूस के मीडिया कारोबारी कॉन्स्टेंटिन मालोफेयेव के खिलाफ कोषागार विभाग के प्रतिबंधों से बचने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

प्रतिबंध के तहत अमेरिकी नागरिकों को उनके साथ काम करने या व्यापार करने से रोक दिया गया है। आरोप हैं कि मालोफेयेव ने रूस के समर्थन में प्रचार के लिए यूरोप में मीडिया संस्थानों का गुप्त रूप से अधिग्रहण करने के लिए ‘सह साजिशकर्ता’ के रूप में काम किया। ‘सीएनबीसी’ और ‘फॉक्स न्यूज’ के एक पूर्व कर्मचारी को पिछले महीने लंदन में मालोफेयेव के टेलीविजन निर्माता के रूप में काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसव्लादिमीर पुतिनजो बाइडनअमेरिकायूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."