लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक पर अमेरिका-चीन में तनावः मालिकों ने यूएस में सौदा पूरा करने के लिये निर्यात लाइसेंस का आवेदन किया

By भाषा | Updated: September 26, 2020 11:07 IST

अमेरिका ने टिकटॉक को सुरक्षा के लिये खतरा बताते हुए कहा है कि कंपनी अमेरिका के उपयोगकर्ताओं की सूचनाएं चीन की सरकार को सौंप सकती है। अमेरिका की सरकार ने इसका हवाला देते हुए टिकटॉक पर पाबंदियां लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में परिचालन बनाये रखने के लिये आवश्यक सौदे को पूरा करने को लेकर चीन में प्रौद्योगिकी निर्यात लाइसेंस का आवेदन किया है।ट्रंप ने कहा था कि टिकटॉक को अमेरिका में परिचालन जारी रखने के लिये किसी अमेरिकी कंपनी के साथ सौदा करना होगा।टिकटॉक ग्लोबल की हिस्सेदारी ओरेकल और वालमार्ट को बेचे जाने के सौदे को मंजूरी दे सकते हैं।

बीजिंगः छोटे वीडियो आधारित ऐप टिकटॉक चलाने वाली कंपनी बाइटेडांस ने अमेरिका में परिचालन बनाये रखने के लिये आवश्यक सौदे को पूरा करने को लेकर चीन में प्रौद्योगिकी निर्यात लाइसेंस का आवेदन किया है।

कंपनी ने इसकी जानकारी दी। अमेरिका ने टिकटॉक को सुरक्षा के लिये खतरा बताते हुए कहा है कि कंपनी अमेरिका के उपयोगकर्ताओं की सूचनाएं चीन की सरकार को सौंप सकती है। अमेरिका की सरकार ने इसका हवाला देते हुए टिकटॉक पर पाबंदियां लगा दी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि टिकटॉक को अमेरिका में परिचालन जारी रखने के लिये किसी अमेरिकी कंपनी के साथ सौदा करना होगा। इसी के तहत बाइटेडांस अमेरिका में नयी इकाई टिकटॉक ग्लोबल गठित कर रही है, जिसमें 20 प्रतिशत हिस्सेदारी ओरेकल कॉर्प और वालमार्ट इंक को बेचने का प्रस्ताव है। ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह टिकटॉक ग्लोबल की हिस्सेदारी ओरेकल और वालमार्ट को बेचे जाने के सौदे को मंजूरी दे सकते हैं।

हालांकि, ट्रंप का कहना है कि इस सौदे में ओरेकल के पास पूरा नियंत्रण रहने की शर्त होनी चाहिये। बाइटडांस ने बयान में कहा कि उसने एक प्रौद्योगिकी निर्यात लाइसेंस के लिये बीजिंग म्यूनिसिपल ब्यूरो ऑफ कॉमर्स के पास आवेदन किया और उत्तर की प्रतीक्षा कर रही है।

कंपनी ने एक पंक्ति के इस बयान में कोई भी अन्य विवरण नहीं दिया। चीन के अधिकारियों ने अभी इस बात का संकेत नहीं दिया है कि क्या वे प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के लिये सहमत होंगे। लेकिन सरकारी अखबारों ने इस सप्ताह प्रस्तावित समझौते को बदमाशी और जबरदस्ती बताया तथा इसकी आलोचना की।

समाचार पत्र चाइना डेली ने बुधवार को कहा, "चीन के पास इस तरह के सौदे को हरी झंडी देने का कोई कारण नहीं है, जो गलत और अनुचित है।" चीन के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन अपनी कंपनियों के हितों की रक्षा के लिये सभी आवश्यक कदम उठायेगा। हालांकि, मंत्रालय ने इस बात पर कुछ नहीं बताया कि अमेरिका में टिकटॉक के भविष्य को लेकर किस तरह के कदम उठाये जायेंगे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंगचीनअमेरिकाटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल