लाइव न्यूज़ :

चीन का दावा: एक हजार साल से दक्षिण चीन सागर पर उसकी संप्रभुता, अमेरिका के समुद्री साम्राज्य के दावे को भी खारिज किया

By भाषा | Updated: July 14, 2020 21:19 IST

चीन ने मंगलवार को विवादित दक्षिण चीन सागर में ‘समु्द्री साम्राज्य’ स्थापित करने के अमेरिका के आरोपों का खंडन किया।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने दावा किया कि विशाल समुद्र पर उसकी संप्रभुता एक हजार साल से अधिक समय से है। चीन ने आरोप लगाया कि अमेरिका उसके और दक्षिण पूर्वी एशिया के अन्य देशों के बीच विवाद के बीज बोने की कोशिश कर रहा है।

बीजिंग। विवादित दक्षिण चीन सागर में ‘समु्द्री साम्राज्य’ स्थापित करने के अमेरिका के आरोपों का खंडन करते हुए चीन ने मंगलवार को दावा किया कि इस विशाल समुद्र पर उसकी संप्रभुता एक हजार साल से अधिक समय से है। चीन ने आरोप लगाया कि अमेरिका उसके और दक्षिण पूर्वी एशिया के अन्य देशों के बीच विवाद के बीज बोने की कोशिश कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने सोमवार को अहम नीतिगत भाषण देते हुए कहा कि दुनिया रणनीतिक रूप से अहम दक्षिण चीन सागर को चीन के समुद्री साम्राज्य के तौर इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने इसके साथ ही संसाधन संपन्न इस इलाके पर कब्जे के लिए चीन द्वारा चलाए जा रहे धमकाने के अभियान के खिलाफ दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों का समर्थन करने का भरोसा दिया। पोम्पियो के बयान पर टिप्पणी करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बीजिंग में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी विदेशमंत्री ने दक्षिण चीन सागर से जुड़े इतिहास और तथ्यों को नजरअंदाज किया है। उन्होंने अमेरिका के उस दावे पर भी सवाल उठाया जिसके मुताबिक वर्ष 2009 में चीन अपने दावे के समाधान के लिए दक्षिण सागर में नौ- बिंदु रेखाओं के साथ आया था।

झाओ ने कहा, ‘‘अमेरिका ने कहा कि चीन ने 2009 में दक्षिण चीन सागर में बिंदु रेखा की घोषणा की थी जो सच नहीं है। चीन का इतिहास के अनुसार इसपर संप्रभुता है। हमारी दक्षिण चीन सागर के टापुओं और पानी पर गत एक हजार से अधिक साल पहले से प्रभावी अधिकार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 1948 से चीन आधिकारिक रूप से बिंदु रेखा से सीमा को रेखांकित करने वाला मानचित्र प्रकाशित करता है और क्षेत्र के किसी भी देश ने कोई सवाल नहीं उठाया।’’

दक्षिण चीन सागर के संसाधनों पर ऐतिहासिक दावा साबित करने का कानूनी आधार नहीं

झाओ ने कहा कि चीन का कानूनी और ऐतिहासिक अधिकार है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावों को खारिज करते हुए बीजिंग द्वारा इलाके में कृत्रिम द्वीप बनाने को लेकर फटकार लगाई थी। इस बारे में झाओ ने कहा कि ‘‘न्यायाधिकरण ने अपने अधिकार का दुरुपयोग किया, सहमति के सिद्धांत का उल्लंघन किया।’’ न्यायाधिकरण ने कहा था कि दक्षिण चीन सागर के संसाधनों पर ऐतिहासिक दावा साबित करने के लिए कोई कानूनी आधार नहीं है और यह विवादित क्षेत्र में फिलीपींस की संप्रभुता का उल्लंघन करता है।

चीन 13 लाख वर्ग मील में फैले दक्षिण चीन सागर पर करता है दावा

पोम्पियो ने कहा कि न्यायाधिकरण ने मध्यस्थता के लिए लाए गए मामले में फिलीपींस के लगभग सभी दावों का पक्ष लिया। झाओ ने कहा, ‘‘फैसला फर्जी सबूतों और कानून के अवांछित उपयोग पर आधारित था। अमेरिका मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले का इस्तेमाल अपने एजेंडे को बढ़ाने के लिए कर रहा है जिसे चीन कभी स्वीकार नहीं करेगा।’’ झाओ ने कहा कि चीन संबंधित देशों के साथ मामले को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि चीन 13 लाख वर्ग मील में फैले दक्षिण चीन सागर के लगभग सभी हिस्सों पर अपना दावा करता है। वह ब्रूनेई, मलेशिया, फिलीपींस, ताइवान और वियतनाम के दावे वाले इलाके में कृत्रिम द्वीप बनाकर उनपर सैन्य ठिकाना स्थापित कर रहा है।

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा