लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और दक्षिण कोरिया अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी का खर्च साझा करने संबंधी नए समझौते पर हुए सहमत

By भाषा | Updated: March 8, 2021 10:23 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ मार्च (एपी) अमेरिका और दक्षिण कोरिया अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी पर आने वाले खर्च को साझा करने संबंधी नए समझौते को लेकर सहमत हो गए हैं।

दक्षिण कोरिया में अमेरिकी बलों की मौजूदगी को उत्तर कोरिया के आक्रामक रवैये के खतरे से बचने के लिए अहम माना जाता है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के राजनीतिक-सैन्य मामलों के ब्यूरो ने कहा कि नए समझौते के तहत दक्षिण कोरिया के हिस्से में आने वाले खर्च में ‘‘वृद्धि’’ की गयी है। हालांकि इस बारे में ब्यूरो ने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

ब्यूरो ने ट्वीट किया कि समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया और इससे ‘‘उत्तर पूर्व एशिया में शांति, सुरक्षा और खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण’’ अमेरिकी-दक्षिण कोरियाई संधि गठबंधन की फिर से पुष्टि हुई है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के बीच बातचीत का सिलसिला टूट गया था, क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने दक्षिण कोरिया से मांग की थी कि वह पहले जितना खर्च वहन करता है, वह उससे पांच गुणा अधिक खर्च वहन करे।

दक्षिण कोरिया में अमेरिका के करीब 28,000 सैनिक मौजूद हैं।

‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने इस समझौते को लेकर सबसे पहले खबर दी थी। उसने बताया कि यह समझौता 2025 तक लागू रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल