लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने आसियान शिखर सम्मेलन में स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र की वकालत की

By भाषा | Updated: November 14, 2020 13:25 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 नवंबर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने एक स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र की वकालत की है।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि अमेरिका-आसियान डिजिटल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, ओ'ब्रायन ने इस साझेदारी से अमेरिका और आसियान के देशों के एक अरब से अधिक लोगों की समृद्धि, सुरक्षा और भलाई के लिए मिलने वाले फायदे पर प्रकाश डाला।

उन्होंने स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अमेरिका की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।

आसियान को दुनिया के सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है और भारत, अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं।

विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक रवैये के बीच बृहस्पतिवार को आसियान शिखर सम्मेलन का ऑनलाइन आयोजन शुरू हुआ था। दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ कई आसियान देशों के क्षेत्रीय विवाद हैं।

आसियान के 10 सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यामां और कंबोडिया हैं।

ओ'ब्रायन ने डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत के रूप में शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जिन्होंने राष्ट्रपति की ओर से एक संदेश साझा किया जिसमें अमेरिका-आसियान रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ पर बधाई दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल