लाइव न्यूज़ :

हो गया खुलासा: चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों के मूत्र से निकले यूरिया से खड़े किए जा सकते हैं ढांचे

By भाषा | Updated: March 30, 2020 14:36 IST

स्पेन की कार्टाजेना पॉलीटेक्निक विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं समेत अन्य के मुताबिक चंद्रमा पर कॉलोनी बसाने में विकिरण का उच्च स्तर, तापमान संबंधी समस्याएं, उल्का पिंडों की बमबारी और चंद्रमा की सतह तक निर्माण सामग्रियां ले जाने संबंधी समस्याएं आती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में करीब 0.45 किलोग्राम सामग्री धरती से अंतरिक्ष तक ले जाने में 10,000 डॉलर का खर्च आता है। इस तरह से किसी भी उपग्रह पर पूर्ण मॉड्यूल के निर्माण में बहुत ज्यादा खर्च आएगा। 

लंदन: अंतरिक्ष यात्रियों के मूत्र से प्राप्त यूरिया से ऐसे मॉड्यूल खड़े किए जा सकते हैं जो बड़ी-बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियां चंद्रमा पर बनाना चाहती हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, इस रसायन का इस्तेमाल संरचनाओं के लिए कंक्रीट बनाने में योज्य पदार्थ के तौर पर किया जा सकता है। 

स्पेन की कार्टाजेना पॉलीटेक्निक विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं समेत अन्य के मुताबिक चंद्रमा पर कॉलोनी बसाने में विकिरण का उच्च स्तर, तापमान संबंधी समस्याएं, उल्का पिंडों की बमबारी और चंद्रमा की सतह तक निर्माण सामग्रियां ले जाने संबंधी समस्याएं आती हैं। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में करीब 0.45 किलोग्राम सामग्री धरती से अंतरिक्ष तक ले जाने में 10,000 डॉलर का खर्च आता है। साथ ही कहा कि इस तरह से किसी भी उपग्रह पर पूर्ण मॉड्यूल के निर्माण में बहुत ज्यादा खर्च आएगा। 

इसलिए वैज्ञानिकों का कहना है कि अंतरिक्ष एजेंसियां ऐसे विचारों पर काम कर रही है जिसमें चंद्रमा की सतह पर उपलब्ध कच्चे माल या अंतरिक्ष यात्रियों के मूत्र जैसी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाए। 

अध्ययन में मूत्र में मौजूद यूरिया का योज्य पदार्थ (एडिटिव) साबित हो सकने की क्षमता को आंका गया है जिसे कंक्रीट में मिलाकर मिश्रण को नरम बनाया जा सकता है। यह अध्ययन ‘जर्नल ऑफ क्लीनर प्रोडरक्शन’ में प्रकाशित हुआ है।

टॅग्स :चंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठLunar Eclipse 2026: 3 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून', नोट कर लें ग्रहण का सही समय और बेस्ट व्यूइंग पॉइंट्स

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा