लाइव न्यूज़ :

'वो हमसफर था मगर उससे हमनवाई न थी' लिखने वाले नसीर तुराबी का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2021 01:09 IST

मशहूर उर्दू शायर नसीर तुराबी का 10 जनवरी को पाकिस्तान में निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 75 साल थी और वो कराची में रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देउर्दू शायर नसीर तुराबी का 75 साल की उम्र में निधन।नसीर तुराबी का पाकिस्तान के कराची में रहते थे।उनके काव्य-संग्रह 'अक्स-ए-फरियादी' की गजल 'वो हमसफर था' बेहद मशहूर थी।

मशहूर उर्दू शायर और लेखक नसीर तुराबी का 75 साल की उम्र में पाकिस्तान के कराची में रविवार (10 जनवरी) को निधन हो गया। तुराबी का परिवार भारत विभाजन के बाद हैदराबाद से कराची गया था।

तुराबी का जन्म 15 जून 1945 को भारत के हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता अल्लामा रशीद तुराबी प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान, कवि और लेखक थे। नसीर तुराबी की शिक्षा-दीक्षा कराची में हुई थी। उन्होंने कराची विश्वविद्यालय से मॉस कम्युनिकेशन में एमए की तालीम हासिल की थी।

कराची का पहला काव्य-संकलन 'अक्स-ए-फरियादी' साल 2000 में प्रकाशित हुआ था। भारत में नसीर तुराबी को ज्यादा लोकप्रियता तब मिली जब उनकी लिखी गजल 'वो हमसफर था मगर उससे हमनवाई न थी' को पाकिस्तानी टीवी सीरियल 'हमसफर' के टाइटल सॉन्ग के तौर पर प्रयोग किया गया। नसीर तुराबी ने 1971 पाकिस्तान विभाजन के बाद बांग्लादेश के निर्माण से गमजदा होकर यह गजल लिखी थी।

कुरुत-उल-एन बलोच की आवाज में यह गीत भारत और पाकिस्तान में जबरदस्त लोकप्रिय हुआ। इस गीत को मशहूर सूफी गायिका आबदा परवीन ने भी अपने अंदाज में आवाज दी।

नसीर तुराबी पाकिस्तानी रेडियो और टेलीविजन पर लगातार साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते रहे थे। उन्होंने मशहूर उर्दू शायर अहमद फराज की शायरी पर इंतखाब भी लिखा था।

तुराबी के निधन पर पाकिस्तान के जाने माने कलाकारों और लेखकों ने सोशलमीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कुरुत-उल-एन बलोच की आवाज में नसीर तुराबी की मशहूर गजल आप नीचे दिये लिंक पर सुन सकते हैं-

लोकमत हिन्दी की तरफ से नसीर तुराबी को हार्दिक श्रद्धांजलि। 

 

टॅग्स :उर्दू कला एवं संस्कृतिपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!