लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: कब्र खोदकर किशोरी की लाश से किया बलात्कार, 17 संदिग्धों से की जा रही है पूछताछ

By रुस्तम राणा | Updated: May 7, 2022 20:23 IST

हैवानियत से भरा यह मामला पाकिस्तान के गुजरात के चक कमला गांव का है। जहां बीते 5 मई को कुछ अज्ञात लोगों ने किशोरी की लाश को खोदकर निकाला और उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देबीती 5 मई को दरिंदों ने दिया रेप की घटना को अंजाम4 मई को किशोरी के घरवालों ने परंपरा के अनुसार किया था दफनमामले में 17 संदिग्धों से पुलिस द्वारा की जा रही है पूछताछ

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में दरिंदों ने मृत किशोरी की कब्र खोदकर उसकी लाश से दुष्कर्म किया है। मामले में 17 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हैवानियत से भरा यह मामला पाकिस्तान के गुजरात के चक कमला गांव का है। जहां बीते 5 मई को कुछ अज्ञात लोगों ने किशोरी की लाश को खोदकर निकाला और उसके साथ बलात्कार किया।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएलएन) के उप महासचिव अताउल्लाह तरार ने 6 मई को ट्विटर पर इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 17 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच वैज्ञानिक तरीकों से की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि सीएम ने इस मामले में नियमित रिपोर्ट मांगी है और जब तक दोषियों को सलाखों के पीछे नहीं डाल दिया जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौंकाने वाली घटना तब सामने आई जब मृतक लड़की के परिजन अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार अगली सुबह कब्रिस्तान गए। जहां कब्र पहले ही खुदा हुआ था। इसके बाद मृतक किशोरी के चाचा ने पुलिस से संपर्क किया और उसी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कथित तौर पर, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि इस चौंकाने वाली घटना में कितने पुरुष शामिल थे।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग किशोरी की मौत 4 मई बुधवार को हुई थी। शाम करीब छह बजे परिजनों ने उसे धार्मिक परंपरा के अनुसार कब्रिस्तान में दफनाकर घर लौट आए थे।

अगले दिन, जब वे लड़की के शव पर कुछ अनुष्ठान करने के लिए कब्रिस्तान लौटे, तो परिजनों ने कब्र खुदी हुई और लड़की का शव गायब पाया। बाद में तलाशी लेने पर उन्हें लाश कब्रिस्तान से करीब 200 वर्ग फुट की दूरी पर पड़ी मिली। लाश में रेप के निशान दिखाई दिए।

हैरान परिवार के सदस्य शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे और मांग की कि जघन्य अपराध करने वालों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच में जुट गई है। 

पाकिस्तान में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। साल 2021 में तटीय कस्बे गुलाममुल्लाह के पास मौलवी अशरफ चांडियो गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने ऐसी ही बर्बर हरकत को अंजाम दिया था।

टॅग्स :पाकिस्तानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं