लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत ने म्यांमा सैन्य तख्तापलट पर तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: March 6, 2021 00:25 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, पांच मार्च म्यांमा पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत ने सुरक्षा परिषद को बताया कि म्यांमा की सेना ने एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद अब तक करीब 50 निर्दोष एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों को मार दिया है और बहुत से प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

उन्होंने इसके साथ ही मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वालों को जिम्मेदार ठहराए जाने के लिए ''अंतरराष्ट्रीय तंत्र'' के जरिए तत्काल संयुक्त कार्रवाई का आह्वान किया।

म्यांमा के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत क्रिस्टीन श्रानेर बर्गनर ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद को बताया, '' तत्काल सामूहिक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है। हम म्यांमा की सेना को और कितना आगे जाने की अनुमति दे सकते हैं? ''

म्यांमा को लेकर हुई परिषद की बैठक को बर्गनर ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में म्यांमा की सेना ने जबरदस्त हिंसक कार्रवाई की है। एक फरवरी को हुए तख्तापलट का विरोध करने वाले 50 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर