लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र की अधिकारी ने बदले की भावना से की गई हत्याओं पर तालिबान की निंदा की

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:42 IST

Open in App

जिनेवा, 13 सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने कहा कि उनके कार्यालय को तालिबान द्वारा प्रतिशोध की भावना से पूर्व अफगान सुरक्षा बलों की हत्या किए जाने के विश्वास करने लायक आरोप मिले हैं। इसके साथ ही पूर्व सरकार के अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों को मनमाने तरीके से हिरासत में लेने और बाद में उनकी हत्या कर दिए जाने की घटनाओं की जानकारी भी मिली है।

मिशेल बैशलेट ने सोमवार को मानवाधिकार परिषद में कथनी और करनी में अंतर को लेकर तालिबान की निंदा करते हुए अफगानिस्तान के लिए “एक नये एवं खतरनाक चरण” को लेकर आगाह किया।

उन्होंने पिछली सरकार के अधिकारियों और "अमेरिकी सुरक्षा बलों तथा कंपनियों के साथ सहयोग करने वाले लोगों की तलाश में तालिबान द्वारा घर-घर की तलाशी लिए जाने के "कई" आरोपों का हवाला दिया।

बैशलेट ने कहा कि इस तरह की तलाशी कम से कम आधा दर्जन शहरों में हुई। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों ने भी हमले और धमकियां बढ़ने की सूचना दी है।

उन्होंने कहा, “मेरे कार्यालय को कई पूर्व एएनएसएफ (अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल) कर्मियों की प्रतिशोध में की गई हत्याओं और पिछले प्रशासन के लिए काम करने वाले अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को मनमाने ढंग से कैद किए जाने के विश्वसनीय आरोप मिले हैं।”

उन्होंने कहा, “कुछ मामलों में, अधिकारियों को रिहा कर दिया गया और अन्य में, वे मृत मिले।”

बैशलेट ने कुछ अधिकार वकालती समूहों के कार्यालयों पर तालिबान के छापे के बारे में "बहुत ज्यादा परेशान करने वाली जानकारी" पर भी प्रकाश डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'