लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय समुदाय अफगानिस्तान में बौद्ध धरोहर का संरक्षण सुनिश्चित करे : राजपक्षे

By भाषा | Updated: September 23, 2021 15:55 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान में तालिबान के शासन में बौद्ध धरोहर का संरक्षण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। दरअसल, तालिबान ने 2001 में बामियान में महात्मा बुद्ध की एक विशाल प्राचीन प्रतिमा को नष्ट कर दिया था।

राजपक्षे ने यहां बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की उच्चस्तरीय आम चर्चा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान की बौद्ध धरोहर का संरक्षण सुनिश्चित करने का अनुरोध करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्य देशों से सहयोग की सच्ची भावना, सद्भावना और परस्पर सम्मान के साथ एकजुट होकर काम करने की अपील करते हैं, ताकि सभी के लिए बेहतर और कहीं अधिक सतत भविष्य तैयार हो सके।

उल्लेखनीय है कि तालिबान ने 2001 में बामियान में बुद्ध की बलुआ पत्थर की एक प्राचीन प्रतिमा को नष्ट कर दिया था। तालिबान सरकार के नेता मुल्ला मोहम्मद उमर ने टैंकों और तोपखाने से विशाल प्रतिमा पर गोलाबारी करने और डायनेमाइट विस्फोट से इसे नष्ट करने का आदेश दिया था।

विश्व धरोहर स्थल में शामिल बामियान स्थित बुद्ध प्रतिमा को नष्ट किए जाने के 20 साल बाद और पिछले महीने तालिबान के काबुल पर नियंत्रण करने के बाद, संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के महानिदेशक आउद्रे अजौले ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप अफगानिस्तान की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए सभी आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की थी।

यूनेस्को ने कहा था कि वह जमीनी स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और अफगानिस्तान की सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा के लिए हरसंभव कोशिश करने को प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी