लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने वायु गुणवत्ता के लिए उच्च मानक निर्धारित किया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 20:05 IST

Open in App

जिनेवा, 22 सितंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि खराब वायु गुणवत्ता के नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभाव पहले के अनुमान की तुलना में निचले स्तर पर अधिक पड़ते हैं और वह 15 वर्षों में पहली बार अपने वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों को अद्यतन करते हुए नीति निर्माताओं और आम लोगों के लिए एक उच्च मानक स्थापित कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बुधवार को अपना संशोधित वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश जारी किया। न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा में जलवायु परिवर्तन एक प्रमुख विषय है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को घोषणा की थी कि चीन अब कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों का वित्तपोषण नहीं करेगा। ऐसे संयंत्रों में कई प्रदूषणकारी तत्व पैदा होते हैं जो दिशानिर्देशों में शामिल किए गए हैं।

डब्ल्यूएचओ की सिफारिशों के अंतिम अद्यतन के बाद से, बेहतर निगरानी और विज्ञान ने मानव स्वास्थ्य पर छह प्रमुख वायु प्रदूषकों के प्रभाव के बारे में वैश्विक तस्वीर को साफ कर दिया है। एजेंसी के अनुसार, दुनिया के 90 प्रतिशत लोग पहले से ही कम से कम एक ऐसे हानिकारक प्रदूषक वाले क्षेत्रों में रहते हैं।

दिशानिर्देशेां में संशोधन ग्लोबल वार्मिंग और जीवाश्म ईंधन के उपभोग के प्रभाव से संबंधित व्यापक चिंताओं से परे पर्यावरणीय चिंताओं के पहलू को भी उजागर किया गया है।

डब्ल्यूएचओ यूरोप कार्यक्रम प्रबंधक डोरोटा जारोसिंस्का ने कहा कि वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से 70 लाख लोगों की अकाल मृत्यु होने और हर साल लाखों लोगों के स्वास्थ्य के प्रभावित होने का अनुमान है। इसके साथ ही वायु प्रदूषण को "अब मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा पर्यावरणीय खतरा माना गया है।’’

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अब वायु प्रदूषण की तुलना अस्वास्थ्यकर आहार और धूम्रपान जैसे अन्य वैश्विक स्वास्थ्य जोखिमों से की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां