लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारत पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर संयुक्त बयान का किया स्वागत

By भाषा | Updated: February 26, 2021 11:59 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र,26 जनवरी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा तथा अन्य क्षेत्रों में संघर्षविराम के सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने के भारत और पाकिस्तान की सेनाओं की घोषणा का स्वागत किया है साथ ही उम्मीद जताई कि यह ‘‘सकारात्मक कदम’’ आगे की बातचीत के लिए अवसर मुहैया कराएगा।

दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने के वास्ते दोनों देशों की सेनाओं ने नियंत्रण रेखा पर और अन्य क्षेत्रों में संघर्ष विराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर बृहस्पतिवार को सहमति जताई।

गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बृहस्पतिवार को अपने नियमित प्रेस सम्मेलन में कहा,‘‘ ..... महासचिव कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के सभी समझौतों के सख्ती से पालन और स्थापित तंत्र के जरिए संपर्क में रहने संबंधी दोनों देशों की सेनाओं के संयुक्त बयान से उत्साहित हैं।’’

दुजारिक ने कहा,‘‘ वह उम्मीद करते हैं यह ‘‘सकारात्मक कदम’’ आगे की बातचीत के लिए अवसर मुहैया कराएगा।’’

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने भी ट्वीट करके कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते का ‘‘तहे दिल’’ से स्वागत करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा