लाइव न्यूज़ :

संरा प्रमुख अफगानिस्तान में घटनाक्रम को गहरी चिंता के साथ देख रहे हैं : प्रवक्ता

By भाषा | Updated: August 13, 2021 13:29 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 13 अगस्त संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस अफगानिस्तान में घटनाक्रम पर गहरी चिंता के साथ नजर रख रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि दोहा में अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच चर्चा बातचीत के जरिए संघर्ष के समाधान का मार्ग बहाल करेगी। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

तालिबान तेजी से पूरे अफगानिस्तान में आगे बढ़ रहा है और प्रमुख प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा करता जा रहा है।

खबरों में बताया गया है कि उसने देश के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहरों और रणनीतिक प्रांतीय राजधानी हेरात और कंधार पर कब्जा कर लिया है।

यह अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य मिशन की समाप्ति से पहले हो रहा है। अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा अलर्ट जारी कर अमेरिकियों से ‘‘उपलब्ध व्यावसायिक उड़ान विकल्पों का इस्तेमाल कर फौरन अफगानिस्तान छोड़ने” की अपील की थी।

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं आपको बताता हूं कि महासचिव अफगानिस्तान में हो रहे घटनाक्रम को गंभीरता से देख रहे हैं जिसमें हेरात और कंधार में हुई लड़ाई का ताजा मामला भी शामिल है।”

उन्होंने कहा, “हम शहरी इलाकों में लड़ाई पहुंच जाने को लेकर खास तौर पर चिंतित हैं जहां नागरिकों को नुकसान पहुंचने की आशंका कहीं ज्यादा है।’’

महासचिव ने उम्मीद जताई है कि दोहा में इस सप्ताह अफगान प्रतिनिधियों और तालिबान के साथ ही क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दूतों के बीच वार्ता संघर्ष के बातचीत से होने वाले समझौते के मार्ग को बहाल करेगा।

दुजारिक ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र इस तरह के समझौते में योगदान देने के लिए तैयार है और जरूरतमंद अफगानों की बढ़ती संख्या को सहायता प्रदान करने पर केंद्रित रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?