लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विदेशी लड़ाकों को शनिवार तक लीबिया से चले जाने की अपील की

By भाषा | Updated: January 20, 2021 12:14 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 20 जनवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सभी विदेशी लड़ाकों से अपील की है कि वे पिछले साल 23 अक्टूबर को हुए संघर्षविराम समझौते के अनुसार लीबिया छोड़कर चले जाएं। तेल समृद्ध इस उत्तरी अफ्रीकी देश में वर्षों के संघर्ष के बाद प्रतिद्वंद्वी पक्षों ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त सरकार और सैन्य बलों के कमांडर खलीफा हफ्तार से अपील की है कि वे इस संघर्ष के राजनीतिक समाधान का अपना संकल्प बरकरार रखें ताकि यहां के आर्थिक मुद्दों और मानवीय संकट को दूर किया जा सके। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त सरकार राजधानी त्रिपोली में सत्ता संभालती है जबकि हफ्तार के पास देश का पूर्व और दक्षिण इलाका है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट में गुतारेस ने लीबियन पॉलिटकिल डायलॉग फॉरम की ओर से अंगीकार किए गए खाके का स्वागत किया। इसमें देश के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य के 75 प्रतिनिधि शामिल हैं। देश में इस साल 24 दिसंबर को राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव आयोजित होंगे।

लीबिया में 2011 में नाटो नीत विद्रोह ने तानाशाह मुअम्मार गद्दाफी को सत्ता से उतार दिया था और बाद में वे मारे गए थे। इसके बाद से लीबिया पूर्व और पश्चिम के प्रतिद्वंद्वी पक्षों के बीच बंट गया और दोनों को ही मिलिशिया और विदेशी ताकतों का समर्थन हासिल है। तुर्की त्रिपोली सरकार को संरक्षण दे रही है जबकि संयुक्त अरब अमीरात, रूस, मिस्र हफ्तार का समर्थन कर रहे हैं।

गुतारेस ने दोनों पक्षों का समर्थन कर रहे देशों और वृहद अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे ‘बिना देरी के’ संघर्ष विराम समझौता लागू करने का समर्थन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर