लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने म्यांमा के हालात को बदलने के लिए क्षेत्रीय नेताओं से की बातचीत

By भाषा | Updated: February 9, 2021 11:00 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र,नौ फरवरी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने म्यांमा के हालात पर अपनी चिंता दोहराई और वहां हुए सैन्य तख्तापलट को पलटने के हालात पैदा करने के वास्ते वह एशिया के क्षेत्रीय नेताओं से सामूहिक और द्विपक्षीय कार्रवाई करने संबंधी बातचीत कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह जानकारी दी।

उन्होंने सोमवार को कहा, ‘‘ महासचिव म्यांमा के हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं और बेहद चिंतित हैं। वह और उनके विशेष दूत अहम अंतरराष्ट्रीय नेताओं जिनमें क्षेत्रीय नेता भी शामिल हैं, से सामूहिक और द्विपक्षीय कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि म्यांमा में हाल ही में हुए तख्तापलट को पलटने के हालत पैदा किए जा सकें।’’

दुजारिक ने कहा कि मानवाधिकार परिषद के विशेष सत्र को शीघ्र आयोजित करने संबंधी बातों का वह स्वागत करते हैं, जिससे हालात पर सुरक्षा परिषद में हुई चर्चा का क्रम बनाए रखने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम देश के नेताओं,सामाजिक संगठनों के साथ संपर्क में हैं जिनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। हम नागरिक संगठनों, पत्रकारों और मीडियाकर्मियों पर पाबंदियों से चिंतित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब