लाइव न्यूज़ :

Covid-19 के प्रकोप के बीच बोले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस- महामारी के कारण पैदा हुई ‘नफरत की सुनामी’ को करें खत्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 8, 2020 13:11 IST

कोरोना वायरस को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस (Antonio Guterres) ने शुक्रवार को कहा कि इस महामारी से नफरत और विदेशियों के खिलाफ द्वेष की भावना, दूसरों को बलि का बकरा बनाने और डर फैलाने की सुनामी आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह से पूरे विश्व की स्थिति बेहद गंभीर है: एंतोनियो गुतारेस'कोरोना वायरस महामारी से नफरत और द्वेष की भावना की सुनामी पूरी दुनिया में आ रही है'

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस (Antonio Guterres) ने शुक्रवार को दुनिया भर के तमाम देशों से अपील की है कि वो कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पैदा हुई 'नफरत और जेनोफोबिया की सुनामी' को खत्म करने में 'ऑल-आउट प्रयास' करें। अपनी बात को जारी रखते हुए गुतारेस ने कहा कि इस महामारी की वजह से लगातार पूरे विश्व में नफरत और जेनोफोबिया (Xenophobia), दूसरों को बलि का बकरा बनाने और डर फैलाने की 'सुनामी' आ रही है।

क्या होता है जेनोफोबिया?

जेनोफोबिया का मतलब होता है विदेशियों के खिलाफ द्वेष की भावना रखना। दरअसल, कई बार होता है जब कई देशों में विदेशियों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जाता है या उन्हें हीन भावना का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में इस महामारी की वजह से पैदा हुए मुश्किल हालात के बीच गुतारेस ने सभी देशों से गुजारिश की है कि इस दौरान किसी तरह की नफरत या भेदभाव न की जाए।

गुतारेस ने कहा कि विदेशी-विरोधी भावना ऑनलाइन और सड़कों पर बढ़ी है। यहूदी-विरोधी षड्यंत्र के सिद्धांत फैल गए हैं और कोविद-19 (COVID-19) से संबंधित मुस्लिम-विरोधी हमले हुए हैं। मालूम हो, गुतारेस का मानना है कि इस महामारी के बीच प्रवासियों और शरणार्थियों को 'वायरस के एक स्रोत के रूप में देखा जा रहा है और फिर चिकित्सा उपचार से वंचित रखा जा रहा है।' उन्होंने कहा, 'पत्रकारों, व्हिसलब्लोअर्स, स्वास्थ्य पेशेवरों, सहायता कर्मियों और मानवाधिकार बचावकर्ताओं को उनके काम के लिए निशाना बनाया जा रहा है।' 

उन्होंने नेताओं से सभी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने का आह्वान किया। महासचिव ने मीडिया खासतौर से सोशल मीडिया से कमजोर वर्ग के लोगों तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए 'नस्लवादी, औरतों से नफरत वाली और अन्य हानिकारक सामग्री हटाने' का आह्वान किया। गुतारेस ने कहा, 'और मैं सभी से हर जगह नफरत के खिलाफ खड़े होने, एक-दूसरे को सम्मान देने तथा दया की भावना के प्रसार की अपील करता हूं।'

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे विश्व की स्थिति बेहद गंभीर है। वर्ल्डओमीटर द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 3,917,999 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 2,70,740 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :कोरोना वायरससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला