लाइव न्यूज़ :

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से संयुक्त राष्ट्र गंभीर चिंता में, पुलवामा हमले को लेकर दोनों देशों को दिए ये निर्देश

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 20, 2019 11:37 IST

पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। आतंकी ने सीआरपीएफ की बस पर आत्मघाती हमला किया था। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन ने महासचिव के साथ बैठक का अनुरोध किया है।पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आंतकी हमले से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र गंभीर चिंता में है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बयान जारी करते हुए कहा है, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।  पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। आतंकी ने सीआरपीएफ की बस पर आत्मघाती हमला किया था। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। गुतारेस ने आतंकवादी हमले की पिछले सप्ताह कड़ी निंदा की थी। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि वे पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को कम करने के लिए 'तत्काल कदम' उठाएं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने 19 फरवरी को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''महासचिव ने दोनों देश भारत-पाकिस्तान से अत्यधिक संयम बरतने और तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। यदि दोनों देश राजी होते हैं तो वह मध्यस्थता के लिए हमेशा तैयार हैं।'' 

प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच हालात देखकर, हम पुलवामा में 14 फरवरी को भारतीय सुरक्षाबलों पर हुए हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने को लेकर काफी चिंतित हैं।'' इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टीफन दुजारिक बताया कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के मिशन ने महासचिव के साथ बैठक का अनुरोध किया है।

स्टीफन दुजारिक ने कहा, 'हमने संयुक्त राष्ट्र को पत्र भेजे जाने संबंधी प्रेस रिपोर्ट देखी हैं। जहां तक हमें पता चला है, अभी तक ऐसा कोई पत्र मिला नहीं है।'' संयुक्त राष्ट्र ने कहा, हम पुलवामा हमले में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और हमला करने वालों को न्याय के दायरे में लाए जाने का आह्वान करते हैं।'' 

19 फरवरी को ही इसके अलावा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रपुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला