लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अफगानिस्तान को दो करोड़ अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:49 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा, 13 सितंबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने सोमवार को अफगानिस्तान में मानवीय अभियान का समर्थन करने के लिए दो करोड़ अमेरिकी डालर के आवंटन की घोषणा की और कहा कि युद्धग्रस्त देश में ''वास्तविक'' अधिकारियों ने लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए सहयोग करने का ''वादा'' किया है।

गुतेरेस ने जिनेवा में अफगानिस्तान पर आयोजित मानवीय सम्मेलन में कहा, ''अफगानिस्तान के लोगों को एक जीवन रेखा की जरूरत है। दशकों के युद्ध, पीड़ा और असुरक्षा के बाद वे शायद अपने सबसे खतरनाक समय का सामना कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अब उनके साथ खड़े होने का समय है।''

गुतेरेस ने वैश्विक सम्मेलन में अफगानिस्तान में मानवीय अभियान का समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष से दो करोड़ अमेरिकी डालर के आवंटन की घोषणा की।

गुतेरेस ने आगाह किया कि ''अफगानिस्तान में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है और समय कम है।''

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ''अफगानिस्तान के लोगों को जीवन रेखा'' प्रदान करने की अपील की और कहा कि हम जो कर सकते हैं वो करना चाहिये ताकि उनकी उम्मीदें कायम रहें।

अफगानों को भोजन, दवा, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षित पानी, स्वच्छता और सुरक्षा की तत्काल आवश्यकता है। इसलिये संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों व गैर-सरकारी भागीदारों ने 1 करोड़ 10 लाख लोगों को महत्वपूर्ण राहत देने के वास्ते इस साल के लिए 60 करोड़ 60 लाख अमेरिकी डालर देने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल