लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अफगानिस्तान को दो करोड़ अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 13, 2021 20:33 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा, 13 सितंबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने सोमवार को अफगानिस्तान में मानवीय अभियान का समर्थन करने के लिए दो करोड़ अमेरिकी डालर के आवंटन की घोषणा की और कहा कि युद्धग्रस्त देश में ''वास्तविक'' अधिकारियों ने लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए सहयोग करने का ''वादा'' किया है।

गुतेरेस ने जिनेवा में अफगानिस्तान पर आयोजित मानवीय सम्मेलन में कहा, ''अफगानिस्तान के लोगों को एक जीवन रेखा की जरूरत है। दशकों के युद्ध, पीड़ा और असुरक्षा के बाद वे शायद अपने सबसे खतरनाक समय का सामना कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अब उनके साथ खड़े होने का समय है।''

गुतेरेस ने वैश्विक सम्मेलन में अफगानिस्तान में मानवीय अभियान का समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष से दो करोड़ अमेरिकी डालर के आवंटन की घोषणा की।

गुतेरेस ने आगाह किया कि ''अफगानिस्तान में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है और समय कम है।''

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ''अफगानिस्तान के लोगों को जीवन रेखा'' प्रदान करने की अपील की और कहा कि हम जो कर सकते हैं वो करना चाहिये ताकि उनकी उम्मीदें कायम रहें।

अफगानों को भोजन, दवा, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षित पानी, स्वच्छता और सुरक्षा की तत्काल आवश्यकता है। इसलिये संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों व गैर-सरकारी भागीदारों ने 1 करोड़ 10 लाख लोगों को महत्वपूर्ण राहत देने के वास्ते इस साल के लिए 60 करोड़ 60 लाख अमेरिकी डालर देने की अपील की।

गुतेरेस ने सम्मेलन में कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के अंडर जनरल सेक्रेटरी व आपातकालीन राहत समन्वयक मार्टिन ग्रिफिथ को तालिबान के नेतृत्व से मिलने के लिए पिछले सप्ताह काबुल जाने के लिए कहा था।

ग्रिफिथ ने काबुल में तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर और संगठन के नेतृत्व के साथ मुलाकात की ताकि मानवीय मुद्दों पर अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा सके।

गुतेरेस ने कहा, "वास्तविक अधिकारियों ने अफगानिस्तान के लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए सहयोग करने का वचन दिया है। हमारे कर्मचारियों और सभी सहायता कर्मियों को सुरक्षित माहौल में अपना महत्वपूर्ण काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर