लाइव न्यूज़ :

दुनिया के तेजतर्रार दिमागों को अंतरिक्ष यात्रा के बजाय पृथ्वी को बचाने पर जोर देना चाहिए: प्रिंस विलियम

By विशाल कुमार | Updated: October 14, 2021 14:41 IST

ब्रिटेन के शाही खानदान के प्रिंस विलियम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस, एलन मस्क और ब्रिटन रिचर्ड ब्रैनसन की आलोचना करते दिखाई दिए, जो निजी वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्रा के एक नए युग की शुरुआत करने की होड़ में लगे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देप्रिंस विलियम ने अंतरिक्ष यात्रा की दौड़ में शामिल लोगों की आलोचना की.जेफ बेजोस, एलन मस्क और ब्रिटन रिचर्ड ब्रैनसन निजी अंतरिक्ष यात्रा की दौड़ में शामिल हैं.विलियम ने कहा कि तेजतर्रार दिमागों को पृथ्वी को दुरुस्त करने की कोशिश करनी चाहिए.

लंदन:ब्रिटेन के शाही खानदान के प्रिंस विलियम ने अंतरिक्ष यात्रा की दौड़ में शामिल लोगों की आलोचना करते हुए कहा है कि दुनिया के तेजतर्रार दिमागों को पृथ्वी को दुरुस्त करने की कोशिश करनी चाहिए, न कि रहने के लिए किसी दूसरी जगह की तलाश करनी चाहिए.

विलियम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस, एलन मस्क और ब्रिटन रिचर्ड ब्रैनसन की आलोचना करते दिखाई दिए, जो निजी वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्रा के एक नए युग की शुरुआत करने की होड़ में लगे हैं.

मस्क ने मंगल मिशन की घोषणा की है. वहीं, जुलाई में बेजोस ने अंतरिक्ष तक सड़क बनाने के लिए अंतरिक्ष उड़ान की शुरुआत करने की बात कही थी.

बुधवार को हॉलीवुड अभिनेता विलियम शटनर अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए और वह जेफ बेजोस द्वारा निर्मित अंतरिक्ष विमान में गए. इस दौरान बेजोस का कहना था कि ऐसा पृथ्वी की समस्याओं को सुलझाने के लिए जरूरी है.

अंतरिक्ष में जाने में अपनी अनिच्छा जताते हुए विलियम ने अंतरिक्ष उड़ानों की कार्बन लागत पर सवाल उठाया. ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज ने युवा पीढ़ियों के बीच जलवायु को लेकर बढ़ रही चिंता में वृद्धि के बारे में भी चेतावनी दी.

पर्यावरण की समस्याओं को उठाकर 39 वर्षीय विलियम अपने दिवंगत दादा प्रिंस फिलिप और पिता प्रिंस चार्ल्स के कदमों पर चल रहे हैं. 72 वर्षीय चार्ल्स जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों को लंबे समय से उठाते रहे हैं.

विलियम पृथ्वी को बचाने की कोशिश करने वालों को पुरस्कृत करने के लिए शुरू किए गए पहले अर्थशॉट पुरस्कार से पहले बीबीसी से बातचीत में ये बातें कहीं.

पृथ्वी की पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान के लिए नई तकनीक या नीति खोजने वाले प्रथम विजेता को रविवार को एक कार्यक्रम में 1.4 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी.

टॅग्स :अर्थ (प्रथ्वी)ब्रिटेनMission Marsएलन मस्कजेफ बेजोस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?