लाइव न्यूज़ :

रूसी टैंकों को रोकने के लिए यूक्रेनी सैनिक ने खुद को पुल के साथ उड़ाया, बुल्गारिया ने रूसी विमानों के लिए बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

By अनिल शर्मा | Updated: February 26, 2022 13:27 IST

कीव पर कब्जा करने के लिए शुक्रवार को रूसी टैंकें तेजी से शहर की तरफ बढ़ रही थीं, लेकिन यूक्रेनी सैनिकों ने शहर को जोड़ने वाले तीन पुलों को विस्फोट कर उड़ा दिया। इसमें एक पुल समुद्री में स्थित था जो क्रीमिया के पास खेरसॉन क्षेत्र में बना था।

Open in App
ठळक मुद्दे सैनिक की पहचान मरीन बटालियन इंजीनियर विटाली वोलोदिमिरोविच के रूप में हुई हैयूक्रेनी सेना ने कहा, उनके वीरतापूर्ण कार्य ने दुश्मन की रफ्तार को धीमा कियायूक्रेनी सैनिक ने पुल को उड़ाने के लिए खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया ताकि रूसी सेना प्रवेश ना कर पाए

कीवः महाशक्तिशाली देश रूस से यूक्रेन जमकर मुकाबला कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है दुनिया हमारे साथ है, सच्चाई हमारे साथ है, जीत हमारी होगी!" उन्होंने शनिवार युद्ध के बीच कीव की सड़कों से एक सेल्फी भी साझा की और कहा कि यूक्रेनी युद्ध लड़ रहे हैं। 

कीव पर कब्जा करने के लिए शुक्रवार को रूसी टैंकें तेजी से शहर की तरफ बढ़ रही थीं, लेकिन यूक्रेनी सैनिकों ने शहर को जोड़ने वाले तीन पुलों को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इसमें एक पुल समुद्री में स्थित था जो क्रीमिया के पास खेरसॉन क्षेत्र में बना था। यहां एक तैनात यूक्रेनी सैनिक ने पुल को उड़ाने के लिए खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक सैनिक की पहचान मरीन बटालियन इंजीनियर विटाली वोलोदिमिरोविच के रूप में हुई है। यह पुल रूस के अधिकृत वाले क्रीमिया को यूक्रेन से जोड़ता है।  विटाली खेरसॉन क्षेत्र में हेनिचेस्क पुल का प्रबंधन कर रहे थे। यूक्रेन की आर्मी ने अपने इस जाबांज की स्टोरी सोशल मीडिया पर साझा की है। यूक्रेनी सेना ने कहा, "उनके वीरतापूर्ण कार्य ने दुश्मन की रफ्तार को धीमा किया।"

उधर, शुक्रवार को अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी मैक्सार द्वारा शेयर की गईं सैटेलाइट तस्वीरों में यूक्रेन की सीमा से करीब 32 किलोमीटर दूर दक्षिणी बेलारूस में लगभग 150 ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर तैनात दिखाई दिए। बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा था कि यूक्रेन पर रूसी हमले में बेलारूसी सेना शामिल नहीं है।

वहीं यूक्रेन की सेना ने शनिवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव की मुख्य सड़क स्थित एक आर्मी बेस पर हमला किया लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया। इससे पहले यूक्रेन ने शुक्रवार को दावा किया था कि उसने 800 से अधिक रूसी सैनिकों को मार गिराया है। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट