लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का दावा, "मारे जा सकते हैं व्लादिमीर पुतिन"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2023 15:38 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सनसनीखेज दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या उनके ही विश्वासपात्रों द्वारा की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देवोलोदिमीर जेलेंस्की का दावा, हो सकती है रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस बात का दावा ‘ईयर’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री में की हैडॉक्यूमेंट्री ‘ईयर’ रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने के बाद बनी है

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच सनसनीखेज दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित हत्या उनके ही विश्वासपात्रों द्वारा की जा सकती है। इस संबंध में न्यूजवीक की रिपोर्ट में बताया गया है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने युद्ध के एक साल पूरे होने के बाद ‘ईयर’ नाम से बन रही एक डॉक्यूमेंट्री में यह दावा किया है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की डॉक्यूमेंट्री में बाकायदा बता रहे हैं कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अगुवाई में रूस ऐसे नाजुक दौर में आ गया है कि उनके ही “करीबी सहयोगी” उनकी कथित हत्या की साजिश रच सकते हैं। न्यूजवीक के मुताबित ‘ईयर’ नाम की इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण बीते शुक्रवार को किया गया था।

न्यूजवीक के अलावा वाशिंगटन पोस्ट की ओर से भी इस संबंध में पहले ही बताया था कि यूक्रेन युद्ध में बुरी तरह से उलझे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी उनकी नीतियों से काफी हताश और निराश हो रहे हैं क्योंकि युद्ध मैदान से इस तरह के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें रूसी सैनिकों को शिकायत करते हुए और रोते हुए देखा जा सकता है।

वहीं इस घटना से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए यूक्रेनी सेना के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि बर्खास्त किया गया सैन्य कमांडर पूर्व में रूसी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर चुका है।

जानकारी के मुताबिक सेना से बाहर किये गये पूर्व सैन्य कमांडर का नाम एडुआर्ड मोस्काल्योव है, जो यूक्रेनी सेना के शीर्ष अधिकारियों में शुमार थे। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मोस्काल्योव को किस कारण से बर्खास्त किया है, उसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।

यूक्रेनी सेना से मिली खबरों के अनुसार सैन्य कमांडर एडुआर्ड मोस्काल्योव फिलहाल डोनबास क्षेत्र के युद्ध इलाके में तैनात थे । राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार को डेली एड्रेस में सैन्य कमांडरों से बात करते हुए मोस्काल्योव का जिक्र किया था। मोस्काल्योव मार्च 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किये जाने के वक्त से अभी तक डोनबास में ही तैनात थे।

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि सैन्य कमांडर एडुआर्ड मोस्काल्योव की बर्खास्तगी के बारे में न तो यूक्रेनी सेना के फेसबुक अकाउंट और न ही ट्विटर अकाउंट पर कोई जानकारी साझा की गई है।

मालूम हो कि रूसी सेना डोनबास के दो पूर्वी क्षेत्रों पर कब्जा करने के लिए अभी भी लगातार प्रयास कर रही है और यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने हाल के हफ्तों में वहां की सैन्य स्थिति को बेहद कठिन बताया था।

डोनबास पर कब्जे के संबंध में मास्को की सेना और उनकी समर्थक यूनिट बखमुत शहर पर कब्जे के लिए अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इस संबंध में यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस के कड़े हमले की वजह से भारी संख्या में लोगों के हताहत होने के आसार हैं और बावजूद उसके रूस की ओर से डोनबास पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं।

रूसी हमले के संबंध में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि रूसी सैनिकों ने रविवार को बखमुत क्षेत् पर कब्जा करने के लिए कई दफे असफल हमले किए लेकिन सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया है।

टॅग्स :वोलोदिमीर जेलेंस्कीव्लादिमीर पुतिनरूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका