लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन में बड़ा हादसा, बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, गृह मंत्री और तीन बच्चों सहित 18 लोगों की मौत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2023 16:46 IST

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से गृह मंत्री और तीन बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिल्डिंग से टकराकर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। यूक्रेन में बड़ा हादसा हो गया है। 

कीवः यूक्रेन में बड़ा हादसा हो गया है। बिल्डिंग से टकराकर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। यूक्रेन पुलिस ने कहा कि कीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से गृह मंत्री और तीन बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन की पुलिस ने यह जानकारी दी।

यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेनको ने बताया कि गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, उप गृह मंत्री येवेन येनिन और गृह मंत्रालय के राज्य सचिव यूरी लुबकोविच की हादसे में मौत हो गई। यूक्रेन 11 महीने से अधिक समय से रूस के आक्रमण का सामना कर रहा है। इस दौरान जान गंवाने वाले मोनास्टिर्स्की सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं।

क्लेमेनको ने बताया कि कीव के पूर्वी उपनगर ब्रोवेरी में आपातकालीन सेवा का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जान गंवाने वाले लोगों में नौ लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह एक हादसा था या रूस की तरह से किए किसी हमले का परिणाम। कीव में हाल ही में कोई हिंसा देखने को नहीं मिली है।

क्षेत्रीय गर्वनर ने बताया कि 15 बच्चों सहित कुल 29 लोग घायल हुए हैं। इस बीच, स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के एक सत्र में भाग लेने से पहुंची यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्की यह खबर मिलने के बाद भावुक नजर आईं। मंच के अध्यक्ष बोरगे ब्रेंडे ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले यूक्रेनी अधिकारियों के सम्मान में सत्र की शुरुआत के बाद 15 सेकंड का मौन रखने का अनुरोध किया।

टॅग्स :यूक्रेनहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वव्लादिमीर पुतिन के आवास पर 'हमले' की खबरों के बीच PM मोदी 'बेहद चिंतित' और 'भारी गुस्से में' ट्रंप

विश्वराष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमला करने की कोशिश?, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा-यूक्रेन ने 91 लंबी दूरी के ड्रोन से किया हमला

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!