लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: दुनिया में सबसे अधिक प्रतिबंध झेलने वाला देश बना रूस, ईरान और उत्तर कोरिया को भी पीछे छोड़ा

By विशाल कुमार | Updated: March 8, 2022 08:57 IST

वैश्विक प्रतिबंध निगरानी संस्था कैस्टेलम के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 22 फरवरी से अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों द्वारा रूस पर 2778 नए प्रतिबंध लगाए गए जिसके साथ ही रूस पर लगने वाले कुल प्रतिबंधों की संख्या 5530 तक पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल 10 दिनों में ईरान और उत्तर कोरिया को पीछे छोड़ते हुए रूस सबसे अधिक प्रतिबंध झेलने वाला देश बना।रूस पर लगने वाले कुल प्रतिबंधों की संख्या 5530 तक पहुंच गई है।प्रतिबंधों की यह संख्या ईरान पर बीते एक दशक में लगाए गए 3616 प्रतिबंधों को पार कर गया।

न्यूयॉर्क: यूक्रेन पर हमला करने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना कर रहा रूस केवल 10 दिनों में ईरान और उत्तर कोरिया को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे अधिक प्रतिबंध झेलने वाला देश बन गया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक प्रतिबंध निगरानी संस्था कैस्टेलम के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 22 फरवरी से अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों द्वारा रूस पर 2778 नए प्रतिबंध लगाए गए जिसके साथ ही रूस पर लगने वाले कुल प्रतिबंधों की संख्या 5530 तक पहुंच गई है।

रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की यह संख्या ईरान पर बीते एक दशक में लगाए गए 3616 प्रतिबंधों को पार कर गए जो कि मुख्य रूप से उसके परमाणु कार्यक्रम और आतंकवाद को समर्थन के कारण लगाए गए हैं।

यूक्रेन पर हमले के हर एक दिन गुजरने के साथ रूस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। बीते सप्ताह के अंत में, अमेरिकन एक्सप्रेस और नेटफ्लिक्स ने रूस में अपनी सेवाएं बंद कर दीं।

कैस्टेलम के को-फाउंडर और ओबामा और ट्रम्प प्रशासन में ट्रेजरी विभाग के एक पूर्व अधिकारी पीटर पियातेत्स्की ने कहा कि यह वित्तीय परमाणु युद्ध है और इतिहास में सबसे बड़ी प्रतिबंध घटना है। पिछले सप्ताह ही पुतिन ने कहा कि रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंध उसके खिलाफ युद्ध की घोषणा हैं।

रूस और ईरान के बाद सबसे अधिक प्रतिबंध झेलने वाले देश सीरिया, उत्तर कोरिया, वेनेजुएला, म्यांमार और क्यूबा हैं।

यूक्रेन युद्ध से पहले रूस के खिलाफ अधिकतर अमेरिकी प्रतिबंध 2016 के चुनाव में हस्तक्षेप करने और रूस और विदेशों में राजनीतिक असंतुष्टों पर हमला करने के लिए थे।

कैस्टेलम का कहना है कि 22 फरवरी से रूस के खिलाफ अधिकांश प्रतिबंध व्यक्तियों के खिलाफ हैं। 2,427 की तुलना में 343 संस्थाओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाए गए हैं जो कि आमतौर पर कंपनियां या सरकारी एजेंसियां ​​हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसUSEuropean Union
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."