लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन का दावा, 'क्रीमिया हमले में 9 रूसी युद्धक विमानों को किया तबाह', रूस ने कहा, 'सभी विमान सुरक्षित'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 10, 2022 20:27 IST

यूक्रेन की वायु सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसके मिसाइलों ने क्रीमिया के एक हवाई अड्डे पर नौ रूसी फाइटर प्लेन को तबाह कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन ने क्रीमिया के एक हवाई अड्डे पर नौ रूसी फाइटर प्लेन तबाह करने का दावा कियारूस ने यूक्रेन के दावे को नकारते हुए कहा कि सभी फाइटर एयरक्राफ्ट पूरी तरह से सुरक्षित हैं

कीव: रूस के साथ लंबे युद्ध में लगी हुई यूक्रेन की वायु सेना ने बुधवार को कहा कि क्रीमिया के एक हवाई अड्डे पर उनके द्वारा किये गये बमबारी से नौ रूसी फाइटर प्लेन तबाह हो गये हैं। वहीं रूस ने यूक्रेनी वायुसेना के दावे को नकारते हुए कहा कि उसके सभी फाइटर एयरक्राफ्ट पूरी तरह से सुरक्षित हैं और मंगलवार को किये गये यूक्रेनी विस्फोट में सेना को कोई क्षति नहीं हुई है।

यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी खंडन का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि रूस ने सार्वजनिक तौर पर विस्फोट की जिम्मेदारी लेने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि रूस ने आठ साल पहले क्रीमिया पर कब्जा किया था और अब उसके लिए ये शर्म की बात है कि वो उसकी सुरक्षा नहीं कर पा रहा है।

जानकारी के मुताबिक इस विस्फोट के कई घंटे बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रात के वीडियो संबोधन में

क्रीमिया को दोबारा वापस लेने की कमस खाई और कहा "रूस के खिलाफ चल रहा यूक्रेन का युद्ध क्रीमिया से शुरू हुआ और क्रीमिया पर ही खत्म होना चाहिए। हमें किसी भी कीमत पर क्रीमिया को रूस से मुक्ति दिलानी है।"

वहीं रूसी सेना ने इस विस्फोट के बाद बुधवार को कहा कि यह विस्फोट कम प्रभाव वाला था, जिस कारण क्रीमिया के होटल्स और समुद्र तटों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। क्रीमिया कई रूसियों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन का स्थान माना जाता है। रूसी अधिकारियों ने कहा विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है, वहीं 13 नागरिक घायल हो गए हैं।

यूक्रेन के सोशल नेटवर्क में भी इस तरह की अटकलें लग रही हैं कि यूक्रेन की मिसाइल ने क्रीमिया में रूसी युद्धक विमानों पर जबरदस्त हमला करके उन्हें पूरी तरह से तबाह कर दिया है। यूक्रेन के इस मिसाइल हमले के बाद रूस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन ने अगर दोबारा क्रीमिया पर हमले का प्रयास किया तो रूसी सेना राजधानी कीव पर निर्णायक हमला कर देगी और इसका जिम्मेदार पूरी तरह से यूक्रेन होगा।

रूसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्तोविच ने कहा यूक्रेन युद्ध की प्रतिबद्धताओं के अनुसार हमले कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को क्रीमिया पर हमला हुआ और इस तरह के हमले आगे भी होते रहेंगे। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वव्लादिमीर पुतिन के आवास पर 'हमले' की खबरों के बीच PM मोदी 'बेहद चिंतित' और 'भारी गुस्से में' ट्रंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा