लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन के 40 से अधिक सैनिक, लगभग 10 नागरिक मारे गए, कई दिशाओं से यूक्रेन में घुसी रूसी सेना

By अनिल शर्मा | Updated: February 24, 2022 16:17 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि जो देश की रक्षा करना चाहता है उसे हम हथियार देंगे। वहीं यूक्रेन सीमा रक्षक ने कहा कि रूस की जमीनी सेना कई दिशाओं से यूक्रेन के अंदर प्रवेश कर चुकी है...

Open in App
ठळक मुद्देरूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन के 40 से अधिक सैनिक, लगभग 10 नागरिक के मारे जाने की सूचना है यूक्रेन सीमा रक्षक ने कहा कि रूस की जमीनी सेना कई दिशाओं से यूक्रेन के अंदर प्रवेश कर चुकी है रूसी हमले के बाद यूक्रेन ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं

कीवः रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन के 40 से अधिक सैनिक, लगभग 10 नागरिक के मारे जाने की सूचना है। रूसी सेना को यूक्रेन में दाखिल होते हुए देखा गया है। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि देश की सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और पश्चिमी देशों से रक्षा सहायता का भी अनुरोध किया है।समाचार एजेंसी एएफपी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के हवाले से ये बात कही है। 

यूक्रेन सीमा रक्षक ने कहा कि रूस की जमीनी सेना कई दिशाओं से यूक्रेन के अंदर प्रवेश कर चुकी है। यूक्रेन के खार्किव के पास चुगुयेव में एक सैन्य हवाई अड्डे से काला धुआं उठता देखा गया। वहीं खबर ये भी है कि यूक्रेन ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दूसरे देशों से रक्षा की अपील की। वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि जो देश की रक्षा करना चाहता है उसे हम हथियार देंगे। हमारे शहरों के वर्गों में यूक्रेन का समर्थन करने के लिए तैयार रहें।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी हमले के बाद उनके देश ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं। जेलेंस्की ने गुरुवार को रूस के साथ संबंध तोड़ने के फैसले की घोषणा की, जब उसने अपने पड़ोसी पर बड़े पैमाने पर हवाई और मिसाइल हमला किया। 

पुतिन के ऐलान के बाद यूक्रेन में लगातार धमाके हो रहे हैं। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और हवाई सुरक्षा को तबाह कर दिया है। वहीं यूक्रेन का भी कहना है कि उसने रूस के पांच प्लेन और हेलीकॉप्टर मार गिराए हैं। कीव में यूक्रेन नागरिक छिपने के लिए भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की शरण ले रहे हैं। 

 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल