लाइव न्यूज़ :

UKPNP नेता ने पीओके के बजट में गहरी कटौती को लेकर PAK सरकार पर साधा निशाना, कहा- खतरनाक है स्थिति

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 2, 2022 10:16 IST

मानवाधिकार कार्यकर्ता और यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के अध्यक्ष शौकत अली कश्मीरी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के विकास बजट में 2.5 अरब रुपए (पाकिस्तान) की कटौती के बाद पाकिस्तान सरकार को फटकार लगाई। 

Open in App
ठळक मुद्देपीओके की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए यूकेपीएनपी प्रमुख ने दावा किया कि सामान्य बजट में (पाकिस्तान) 7 अरब रुपये की कटौती की गई है।पीओके से निर्वासित नेता ने ट्विटर पर लिखा कि पाकिस्तान सरकार ने पीओके के विकास बजट में 2.5 अरब रुपये और सामान्य बजट में 7 अरब रुपए की कटौती की है।

मुजफ्फराबाद, पीओके: मानवाधिकार कार्यकर्ता और यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के अध्यक्ष शौकत अली कश्मीरी पाकिस्तान सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आए। कश्मीरी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के विकास बजट में 2.5 अरब रुपए (पाकिस्तान) की कटौती के बाद पाकिस्तान सरकार को फटकार लगाई है। 

पीओके की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए यूकेपीएनपी प्रमुख ने दावा किया कि सामान्य बजट में (पाकिस्तान) 7 अरब रुपये की कटौती की गई है। पीओके से निर्वासित नेता ने ट्विटर पर लिखा, "पाकिस्तान सरकार ने पीओके के विकास बजट में 2.5 अरब रुपये और सामान्य बजट में 7 अरब रुपए की कटौती की है।" 

एक अन्य ट्वीट में कश्मीरी ने लिखा कि इससे पहले सरकार ने 2021-22 के लिए कुल 49।9 अरब रुपये के बजट पर सहमति जताई थी। हालांकि, नए अपडेट के अनुसार, बजट में भारी मात्रा में कटौती की गई है। इस बीच पीओके सरकार ने अफसोस जताया कि सरकार ने 'लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पैकेज फंड' को भी फ्रीज कर दिया है। यूकेपीएनपी प्रमुख ने आगाह किया कि स्थिति खतरनाक है और इसे "युद्ध स्तर" पर संबोधित किया जाना चाहिए। 

टॅग्स :पाकिस्तानबजट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट