लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में गर्मियों में संक्रमण के मामले स्थिर रहने के बाद फिर से बढ़ सकते हैं

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:23 IST

Open in App

लंदन, 12 अगस्त ब्रिटेन में कोविड-19 के मामलों में गर्मियों के मौसम में स्थिरता आने के बाद अब महामारी से जुड़ी पाबंदियों में ढील से चिंताएं बढ़ गयी हैं।

वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि जनता लापरवाही नहीं बरते। उन्होंने कहा कि समुदाय में संक्रमण के अधिक मामले आने से इस पतझड़ यानी सर्दी से पहले के मौसम में एक बार फिर मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। इसकी वजह कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप को बताया जाता है जो ब्रिटेन में फैला हुआ है।

अधिक संक्रामक वायरस के खिलाफ टीके भी कम प्रभावी हैं जिसका आशय हुआ कि ब्रिटेन यदि महामारी को नियंत्रित करना चाहता है तो उसे बहुत बड़े स्तर पर टीकाकरण कराना होगा। ब्रिटेन की करीब 60 प्रतिशत आबादी को पूरी तरह टीका लग चुका है।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रवि गुप्ता ने कहा, ‘‘अगर आपको टीकों पर भरोसा है तो सभी को टीका लगवाइए। लेकिन उन्होंने आधा टीकाकरण किया है और सबकुछ खोल दिया है। और इससे आशंका है कि अगले कुछ महीने चीजें सही नहीं होने वाली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी