लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने भारत सहित वैश्विक यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच की कीमत में कटौती की

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:57 IST

Open in App

लंदन, 14 अगस्त ब्रिटेन ने भारत जैसे देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शनिवार को कोविड-19 जांच की कीमत को 88 पाउंड से घटाकर 68 पाउंड कर दिया। आवश्यक जांच की उच्च कीमतों को लेकर कई अपील की गई थी।

ग्रीन सूची या ऐंबर सूची में शामिल देशों से ब्रिटेन आने वाले ऐसे यात्रियों के लिए पीसीआर जांच में 20 पाउंड की कमी की गई है, जिनका टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। भारत को ऐंबर सूची में रखा गया है।

यात्रियों के इंग्लैंड पहुंचने के दिन या पहुंचने के दो दिनों के अंदर जांच कराना अनिवार्य होता है।

जिन लोगों ने कोरोना वायरस टीका की दोनों खुराक नहीं लगवाई है और ऐंबर सूची वाले देशों से लौट रहे हैं, उनके लिए भी दो जांच की कीमत 170 पाउंड से कम कर 136 पाउंड किया गया है।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल विभाग ने बताया कि कीमत में कमी का लाल सूची में शामिल देशों से आने वाले यात्रियों पर कोई प्रभाव नहीं होगा या अगर वे निजी सेवा प्रदाता से जांच कराते हैं तो भी कीमत पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस), जांच एवं निगरानी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के कोविड-19 की जांच करता है लेकिन उन्हें इसके लिए भुगतान करना होता है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने सरकार से मान्यता प्राप्त कंपनियों द्वारा कीमतों की ‘‘त्वरित आंतरिक समीक्षा’’ की घोषणा की है। इस तरह के दावे किए गए थे कि छुट्टियां बिताने के लिए आने वाले लोगों का निजी जांच में शोषण होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर