लाइव न्यूज़ :

यूकेन संकटः अब कीव पर कब्जा करने के लिए सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा रूस, रिपोर्ट में खुलासा- 300 डॉलर की पेशकश, जानें

By अनिल शर्मा | Updated: March 7, 2022 08:08 IST

अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि कुछ सीरियाई पहले से ही रूस में नए हमले की तैयारी कर रहे हैं, जबकि अधिकतर अभी पहुंचने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियाई लड़ाकों को रूस ने 200 से 300 डॉलर की पेशकश की हैकुछ सीरियाई पहले से ही रूस में नए हमले की तैयारी कर रहे हैं, जबकि अधिकतर अभी रास्ते में हैं2015 से रूस सीरियाई सरकार को गृहयुद्ध लड़ने में कर रहा मदद 

मॉस्कोरूस हर हाल में अब यूक्रेन के कीव पर कब्जा करना चाहता है। इसके लिए वह सीरियाई लड़ाकों की भर्ती भी कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहरी लड़ाइयों में अनुभवी सीरियाई लड़ाकों के साथ रूसी सेना कीव सहित यूक्रेनी शहरों पर नियंत्रण करना चाहती है। 

2015 से रूस सीरियाई सरकार को गृहयुद्ध लड़ने में कर रहा मदद 

अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि कुछ सीरियाई पहले से ही रूस में नए हमले की तैयारी कर रहे हैं, जबकि अधिकतर अभी पहुंचने वाले हैं। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई को 12 दिन हो चुके हैं। सीरियाई सरकार को गृहयुद्ध में लड़ने में मदद करने के लिए रूस 2015 से सीरिया में काम कर रहा है। 

युद्ध के और तेज होने की संभावना

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में चार अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि अब मॉस्को उम्मीद कर रहा है कि शहरी युद्ध में सीरियाई लोगों की विशेषज्ञता कीव पर कब्जे में मदद कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है, "यह कदम यूक्रेन में लड़ाई के संभावित बढ़ने की ओर इशारा करता है।"

सीरियाई लड़ाकों को रूस ने की 200 से 300 डॉलर की पेशकश

रिपोर्ट में कहा गया है, हालांकि अधिकारियों ने यूक्रेन में सीरियाई लड़ाकों की तैनाती, उनकी स्थिति या प्रयास को लेकर कोई भी जानकारी को साझा करने से इनकार किया। उधर, सीरियाई मीडिया ने भी इस भर्ती की खबर दी है। सीरिया के डीयर एजोर में स्थित एक प्रकाशन के अनुसार, रूस ने देश के स्वयंसेवकों को एक बार में छह महीने के लिए "यूक्रेन जाने और गार्ड के रूप में काम करने" के लिए $ 200 (15,354 रुपए) और $ 300 (23,031 रुपए) के बीच की पेशकश की है।

अमेरिकी खुफिया विभाग पहले ही कह चुकी थी ये बात

यूक्रेन पिछले 12 दिनों से रूसी हमलों का सामना कर रहा है। विशेषज्ञ भी आश्चर्यचकित हैं, जिन्हें लगता है कि रूस ने अभी तक यूक्रेन के खिलाफ अपनी सैन्य शक्ति को पूरी तरह से तैनात नहीं किया है। हमले के शुरू होने के बाद से रूसी काफिले को रसद समस्याओं का सामना करना पड़ा। उनके मनोबल भी कमजोर हुए  बावजूद वे युद्ध लड़ते रहे। अमेरिकी खुफिया विभाग ने पहले बताया था कि रूस 1,000 और भाड़े के सैनिकों को तैनात करेगा और सबमिशन के लिए शहरों पर बमबारी करेगा।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनसीरियारूसव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल