लंदन में भी घिरा विजय माल्या, डियाजियो मामले में ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई

By भाषा | Published: May 25, 2019 03:54 AM2019-05-25T03:54:15+5:302019-05-25T03:54:15+5:30

ब्रिटेन की कंपनी ने कहा कि चार करोड़ डालर राशि की देनदारी सीधे माल्या पर बनती है जो उन्हें अधिग्रहीत कंपनी के प्रबंध से नाता तोड़ने के लिए दिया गया था।

uk court hears diageo usd 175 million claim against vijay mallya atam | लंदन में भी घिरा विजय माल्या, डियाजियो मामले में ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई

लंदन में भी घिरा विजय माल्या, डियाजियो मामले में ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ ब्रिटेन की शराब कंपनी डियाजियो के 17.5 करोड़ डालर के वसूली के दावे पर ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में शुक्रवार को सुनवायी की गयी। न्यायमूर्ति रोबिन नॉलेज की पीठ के समक्ष डियाजियो की ओर से दावा किया गया कि माल्या, उसके बेटे सिद्धार्थ और माल्या परिवार से जुड़ी दो कंपनियों पर उसकी देनदारी बनती है।

उसका दावा है कि यह देनदारी उस समय की है जब उसने माल्या की यूनाइटेड स्प्रिट्स लि (यूएसएल) में नियंत्रणकारी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

ब्रिटेन की कंपनी ने कहा कि चार करोड़ डालर राशि की देनदारी सीधे माल्या पर बनती है जो उन्हें अधिग्रहीत कंपनी के प्रबंध से नाता तोड़ने के लिए दिया गया था। बाकी बकाया माल्या के बेटे सिद्धार्थ और कंपनी वाट्सन लि. से वसूलने का दावा है। यह कंपनी माल्या के पारिवारिक न्यास कांटिनेंटल एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज लि (सीएएसएल) के नियंत्रण में है। 

Web Title: uk court hears diageo usd 175 million claim against vijay mallya atam

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे