लाइव न्यूज़ :

LGBTQ के खिलाफ युगांडा में नया विधेयक पास, अब समलैंगिक संबंध के लिए मिलेगी मौत की सजा!

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 22, 2023 11:42 IST

अफ्रीकी देश युगांडा की संसद ने मंगलवार को एक विधेयक पास किया जो समलैंगिक के रूप में पहचान को अपराधी बनाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस विधेयक के तहत अगर कोई व्यक्ति गंभीर समलैंगिकता के मामले में लिप्त पाया गया तो उसे मौत की सजा दी जाएगी।युगांडा सहित 30 से अधिक अफ्रीकी देश समलैंगिक संबंधों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।

कंपाला: अफ्रीकी देश युगांडा की संसद ने मंगलवार को एक विधेयक पास किया जो समलैंगिक के रूप में पहचान को अपराधी बनाता है। इस विधेयक के तहत अगर कोई व्यक्ति गंभीर समलैंगिकता के मामले में लिप्त पाया गया तो उसे मौत की सजा दी जाएगी। युगांडा सहित 30 से अधिक अफ्रीकी देश समलैंगिक संबंधों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। 

नए विधयेक के समर्थकों का कहना है कि समलैंगिक गतिविधियों की व्यापक श्रेणी को दंडित करने की आवश्यकता है। उनका ये भी कहना है कि इससे रूढ़िवादी और धार्मिक पूर्वी अफ्रीकी राष्ट्र में पारंपरिक मूल्यों को खतरा है। समान-सेक्स संभोग के अलावा विधेयक समलैंगिकता को बढ़ावा देने और उकसाने के साथ-साथ समलैंगिकता में शामिल होने पर भी प्रतिबंध लगाता है।

विधेयक के तहत उल्लंघन के लिए गंभीर दंड का प्रावधान है, जिसमें तथाकथित गंभीर समलैंगिकता के लिए मृत्युदंड और समलैंगिक यौन संबंध के लिए आजीवन कारावास शामिल है। बता दें कि इस विधेयक को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी को भेजा जाएगा।

इस विधेयक के अनुसार, जो लोग 18 साल से कम उम्र के लोगों के साथ समलैंगिक संबंध बनाने के दोषी पाए जाते हैं या फिर एचआईवी संक्रमित होने के बावजूद समलैंगिक संबंध बनाते हैं तो ऐसे लोगों को मौत की सजा देने का प्रावधान है। इसके अलावा समान लिंग वाले लोगों की शादी के दोषी व्यक्तियों के लिए उम्रकैद की सजा का प्रावधान है।

टॅग्स :एलजीबीटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRajya Sabha Polls: कौन है मेनका गुरुस्वामी कौन हैं? भारत की पहली ओपनली लेस्बियन सांसद, जानें इस बड़े बदलाव की पूरी कहानी

क्राइम अलर्टMumbai: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए युवक को बनाया शिकार, किया यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल; 4 आरोपी गिरफ्तार

भारतसमलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता से इनकार करने वाले फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट करेगा विचार

ज़रा हटकेइस अफ्रीकी देश की अदालत 'गे सेक्स' को किया लीगल, इस पर बैन लगाने वाले कानून को बताया असंवैधानिक

विश्वLGBT: "समलैंगिक लोगों को पादरी बनने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए", पोप फ्रांसिस ने एलजीबीटी के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल