लाइव न्यूज़ :

गर्भपात को कानूनी वैधता देगा संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका की तुलना में उदार होंगे कानून

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 22, 2024 16:10 IST

इस्लामी देश संयुक्त अरब अमीरात में गर्भपात कानून संयुक्त राज्य अमेरिका के कई राज्यों की तुलना में अधिक उदार हो जाएंगे। 2022 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात संबंधित संघीय कानून को खत्म करने के फैसला दिया था और इसे राज्यों के अधिकार में दे दिया था। तब से 14 अमेरिकी राज्यों ने लगभग सभी प्रकार के गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भपात को कानूनी वैधता देगा संयुक्त अरब अमीरातअमेरिकी गर्भपात कानूनों की तुलना में अधिक उदार बनाया जाएगायूएई कैबिनेट ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है

नई दिल्ली:  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) बलात्कार और अनाचार के मामलों में गर्भपात को कानूनी वैधता देने वाला है। यूएई कैबिनेट ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जो बलात्कार और अनाचार के मामलों में गर्भपात की अनुमति देगा। इसे अमेरिकी गर्भपात कानूनों की तुलना में अधिक उदार बनाया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात में नए प्रस्ताव के अनुसार यदि घटना की तुरंत सूचना दी जाती है और गर्भावस्था के 120 दिनों के भीतर प्रक्रिया की जाती है तो गर्भपात की अनुमति दी जाएगी।

ऐसा हुआ तो इस्लामी देश संयुक्त अरब अमीरात में गर्भपात कानून संयुक्त राज्य अमेरिका के कई राज्यों की तुलना में अधिक उदार हो जाएंगे। 2022 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात संबंधित संघीय कानून को खत्म करने के फैसला दिया था और इसे राज्यों के अधिकार में दे दिया था। तब से 14 अमेरिकी राज्यों ने लगभग सभी प्रकार के गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

चिकित्सा दायित्व कानून से संबंधित 2024 के यूएई के कैबिनेट संकल्प संख्या (44) में कहा गया है कि यदि गर्भावस्था किसी महिला के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध, उसकी सहमति के बिना, या पर्याप्त इच्छा के बिना संभोग का परिणाम है या जिस व्यक्ति के कारण गर्भ ठहरा है वह महिला का पूर्वज या उसके महरम (शादी के लिए अयोग्य) रिश्तेदारों में से एक है तो गर्भपात की अनुमति है।

इसके विपरित उदार लोकतंत्र माने जाने वाले अमेरिका के गर्भपात कानून रुढ़िवादी हैं। 14 में से नौ अमेरिकी राज्य बलात्कार या अनाचार के मामलों में भी गर्भपात की अनुमति नहीं देते हैं। इन राज्यों में अलबामा, अर्कांसस, केंटकी, लुइसियाना, मिसौरी, ओक्लाहोमा, साउथ डकोटा, टेनेसी और टेक्सास शामिल हैं। इन अमेरिकी राज्यों में गर्भपात पर सख्त प्रतिबंध जारी हैं।

बता दें कि गर्भपात पर हमारे देश भारत के कानूनी ढाँचे को काफी हद तक प्रगतिशील माना जाता है, खासकर संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई देशों की तुलना में जहाँ गर्भपात गंभीर रूप से प्रतिबंधित हैं। हालांकि भारत में लिंग का परीक्षण कराना और उसके बाद गर्भपात कराना अपराध है। 

टॅग्स :UAEप्रेगनेंसीकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने

विश्वअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए दो तीखे लाल मिर्च..!

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

विश्व1 December, 2025: नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत आंदोलन?, एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए