लाइव न्यूज़ :

जापान के जलडमरूमध्य में दो पोतों की टक्कर, एक के चालक दल के तीन सदस्य लापता

By भाषा | Updated: May 28, 2021 11:07 IST

Open in App

तोक्यो, 28 मई (एपी) जापान के जलडमरूमध्य में एक मालवाहक पोत अन्य पोत से टकराने के बाद शुक्रवार की सुबह डूब गया और उसमें सवार चालक दल के तीन सदस्य लापता हो गए।

जापानी मालवाहक पोत के चालक दल के 12 सदस्यों में से नौ को सुरक्षित निकाल लिया गया और तटरक्षक, एहिमे प्रांत के इमाबारी तट से करीब चार किलोमीटर दूर तक फैले जलक्षेत्र में अन्य की तलाश कर रहे हैं।

‘ब्याक्को’ पोत बृहस्पतिवार की रात दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा संचालित एक रसायनिक टैंकर से टकरा गया और इस टक्कर के चलते ब्याक्को डूब गया।

तटरक्षक ने एक बयान में बताया कि ‘उलसान पायनियर’ टैंकर का परिचालन दक्षिण कोरिया की कंपनी हेयूंग ए शिपिंग कॉर्पोरेशन द्वारा किया जा रहा था जिसमें कोरियाई और म्यांमा के नागरिकों समेत चालक दल के 13 सदस्य सवार थे। यह एसिटिक एसिड लेकर मंगलवार को चीन से जापान के ओसाका के लिए रवाना हुआ था।

उलसान पायनियर के चालक दल के सदस्यों में से कोई भी घायल नहीं हुआ।

ब्याक्को का परिचालन कोबे स्थित प्रिंस काइउन कॉर्पोरेशन कर रही थी और यह फुकोअका प्रांत के नगर कांडा में कार के कल-पुर्जों को लेकर जा रहा था।

दक्षिणी जापान के कुरुशिमा जलडमरूमध्य से एक दिन में औसतन 400 पोत गुजरते हैं जहां यह टक्कर हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर