लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भीड़ को तितर बितर करने का प्रयास कर रहे दो अधिकारी गोली लगने से घायल

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:18 IST

Open in App

शिकागो, पांच जुलाई (एपी) शिकागो में चार जुलाई को एक समारोह के लिए जुटी भीड़ को तितर बितर करने का प्रयास कर रहे दो पुलिस अधिकारी देर रात को गोली लगने से घायल हो गये। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना सोमवार को शहर के पश्चिमी हिस्से में देर रात एक बज कर करीब 45 मिनट पर हुई। इससे पहले शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित वाशिंगटन पार्क में हुयी गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी थी जबकि चार अन्य घायल हो गये थे ।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की ताजा घटना में, एक अधिकारी के पैर में जबकि दूसरे अधिकारी की जांघ में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि गोलीबारी के मामले में कई लोग गिरफ्तार किये गये हैं ।

वाशिंगटन पार्क में हुई गोलीबारी के बारे में पुलिस ने बयान में बताया कि दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार घायलों में से, 12 साल की एक बच्ची की हालत नाजुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां