लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए व्हाइट हाउस कार्य बल के दो सदस्य, किए गए क्वारंटीन

By भाषा | Updated: May 10, 2020 10:28 IST

अमेरिका में व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस (Coronavirus) कार्य बल के दो सदस्यों ने खुद को कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने के बाद क्वारंटाइन कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने शनिवार शाम को एक बयान में कहा कि सीडीसी के निदेशक डॉ रॉबर्ट रेडफील्ड अगले दो हफ्तों के लिए घर से काम करेंगे।अमेरिका में अब तक कुल 1,347,309 कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 80,037 लोगों की मौत हो चुकी है।

वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस (Coronavirus) कार्य बल के दो सदस्यों ने कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद अपने आप को पृथक-वास में रखने का फैसला किया है। इससे एक बार फिर यह संकेत मिले हैं कि देश की सबसे सुरक्षित इमारत में काम करने वाले लोग भी इस विषाणु के प्रकोप से अछूते नहीं हैं। 

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने शनिवार शाम को एक बयान में कहा कि सीडीसी के निदेशक डॉ रॉबर्ट रेडफील्ड अगले दो हफ्तों के लिए घर से काम करेंगे। यह कदम तब उठाया गया, जब यह मालूम चला कि वह व्हाइट हाउस में एक व्यक्ति के ‘‘बहुत कम संपर्क’’ में आए थे, जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। बयान में बताया गया कि वह ठीक हैं और उन्हें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं। 

इससे कुछ घंटों पहले खाद्य एवं औषध प्रशासन ने पुष्टि की कि एफडीए आयुक्त स्टीफन हान ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में आए, जो संक्रमित पाया गया और वह अगले दो हफ्तों के लिए पृथक-वास करेंगे। वह कोविड-19 संबंधी जांच में संक्रमित नहीं पाए गए हैं। दो व्यक्तियों को मंगलवार को सीनेट की एक समिति के समक्ष पेश होना था और अब वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे। उपराष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सचिव कैटी मिलर शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।

बताते चलें कि इस समय कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार अमेरिका झेल रहा है। वर्ल्डओमीटर द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में अब तक कुल 1,347,309 कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 80,037 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?