लाइव न्यूज़ :

मुझे लगा मैं कई दिनों से मर रहा हूं.....कोरोना वैक्सीन पर बोले ट्विटर के सीईओ एलन मस्क, कहा- दूसरा बूस्टर शॉट लेने पर दिखा दुष्प्रभाव

By आजाद खान | Updated: January 21, 2023 17:44 IST

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने खुद के द्वारा लिए गए बूस्टर शॉट पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि पहला एमआरएनए बूस्टर शॉट ठीक था, लेकिन दूसरा शॉट उनके लिए सही नहीं निकला है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कोरोना वैक्सीन पर दुष्प्रभावों को लेकर बोला है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीन के दूसरे शॉट लेने के बाद उन्हें वैक्सीन के दुष्प्रभाव देखने को मिले है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि वैक्सीन का दूसरा शॉट लेने के बाद उन्हें ऐसा लगा कि वह कई दिनों से मर रहे है।

नई दिल्ली: शनिवार को ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क ने कोरोना वैक्सीन के टीकों के दुष्प्रभावों को लेकर एक ट्वीट किया है। मस्क ने ट्वीट कर कहा है कि जब वे कोरोना के दूसरे बूस्टर शॉट लिए थे तो ऐसे में उन्हें वैक्सीन के प्रमुख दुष्प्रभाव देखने को मिले थे। 

अपने ट्वीट में मस्क ने यह भी कहा है कि उनके द्वारा दूसरे शॉट लेने के बाद उन्हें कई दिनों तक ऐसा लगा था कि वे मर रहे है। ऐसे में मस्क का यह ट्वीट उस समय सामने आया है जब दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन के टीकों के प्रभावशीलता के बारे में चर्चा हो रही है। 

एलन मस्क ने क्या कहा

अपने ट्वीट में ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क ने कहा है कि पहला बूस्टर शॉट उनके लिए ठीक था लेकिन दूसरा शॉट उनके लिए सही नहीं निकला है और इसका दुष्प्रभाव भी इनको देखने को मिला है। मस्क ने यह भी कहा है कि हालांकि दूसरे शॉट के बाद उन्हें कुछ नुकसान नहीं हुआ है। 

दूसरे बूस्टर पर बोलते हुए मस्क ने कहा है कि पहला एमआरएनए बूस्टर शॉट ठीक था और इसका उन पर कुछ प्रभाव भी नहीं पड़ा था, लेकिन दूसरा शॉट उनके लिए सही नहीं निकला और इसके दुष्प्रभाव से वे प्रभावित हो गए थे। 

कोरोना के दुष्प्रभावों के बहस में शामिल हुए एलन मस्क

आपको बता दें कि एलन मस्क का यह बयान तब सामने आया है जब पूरी दुनिया में कोरोना वैक्सीन को लेकर उसकी प्रभावशीलता के बारे में हर जगह चर्चा हो रही है। इससे पहले दावोस के विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक के दौरान फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोरला ने कंपनी के टोके से जुड़े सवालों से परहेज किया है। उनसे कंपनी के टीकों के बारे में पूछे गए कठिन सवालों के जवाब से अल्बर्ट बोरला को परहेज करते हुए देखा गया है। 

मस्क की माने तो उनके चचेरे भाई जो अभी यंग है उनमें 'मायोकार्डिटिस का एक गंभीर मामला' देखा गया था और ऐसे में जब उन्होंने कोविड का वैक्सीन लिया था तो उन्हें अस्पताल में भी जाना पड़ा था। 

टॅग्स :एलन मस्कCoronaटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल