लाइव न्यूज़ :

तुर्की के राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों के बाद विश्वविद्यालय में दो नए विभाग खोलने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 21:02 IST

Open in App

इस्तांबुल, छह फरवरी (एपी) तुर्की के राष्ट्रपति ने देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में दो नए विभाग खोलने का आदेश दिया है। इस विश्वविद्यालय में सत्तारूढ़ पार्टी से संबंधित व्यक्ति को रेक्टर नियुक्त करने को लेकर कुछ हफ्तों से प्रदर्शन चल रहे हैं।

सरकारी गजट में शनिवार को राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के उक्त फैसले की जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि बोगाज़ची विश्वविद्यालय में विधि एवं संचार संकाय स्थापित किए जाएंगे।

नए रेक्टर मेलीह बुलु की नियुक्ति के खिलाफ करीब एक महीने से छात्र एवं संकाय सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। बुलु का संबंध एर्दोआन की सत्तारूढ़ पार्टी से है।

प्रदर्शनकारी बुलु का इस्तीफा मांग रहे हैं। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय को अपना अध्यक्ष खुद चुनने की इजाजत दी जाए।

एर्दोआन को लिखे खुले पत्र में विश्वविद्यालय के छात्रों ने नए विभाग खोलने के फैसले को “तुच्छ हथकंडा“ बताया है।

पत्र में कहा गया, “हमारे विश्वविद्यालय को अपने राजनीतिक उग्रवादियों से भरना उस राजनीतिक संकट का संकेत है जिसमें आप पहुंच चुके हैं।’’

पुलिस ने विश्वविद्यालय से सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही एकजुटता दिखाने के लिए अन्य स्थानों पर हुए प्रदर्शनों के दौरान भी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से अधिकतर को बाद में छोड़ दिया गया।

शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि प्रदर्शनों को आतंकवादी भड़का रहे हैं और एर्दोआन ने भी प्रदर्शनकारी छात्रों को आतंकवादी कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर