लाइव न्यूज़ :

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने भूकंप से प्रभावित 10 राज्यों में 3 महीने की आपातकाल की घोषणा

By रुस्तम राणा | Updated: February 7, 2023 18:19 IST

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को भूकंप से प्रभावित 10 प्रांतों में 3 महीने की आपात स्थिति की घोषणा की गई है।

Open in App

अंकारा: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने देश में बड़े पैमाने पर भूकंप से प्रभावित 10 राज्यों में 3 महीने की आपात स्थिति की घोषणा की गई है। मंगलवार को तुर्की की समाचार एजेंसी अनादोलू ने तुर्की के राष्ट्रपति के हवाले से रिपोर्ट किया है। 

तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप और उसके बाद के झटकों के कारण धराशाई हुई इमारतों में से और शवों के बरामद होने से मृतकों का आंकड़ा पांच हजार की संख्या को पार कर गया है। हजारों इमारतों के मलबे में बचे लोगों को ढूंढ़ने के लिए बचावकर्मी काम में लगे हुए हैं। 

दुनियाभर के देशों ने बचाव एवं राहत कार्य के प्रयास में मदद के लिए टीम भेजी है। तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि 24,400 से अधिक आपातकालीन कर्मी मौके पर मौजूद हैं। लेकिन सोमवार के भीषण भूकंप से बड़े इलाके के प्रभावित होने और अकेले तुर्की में ही लगभग 6,000 इमारतों के ढहने की पुष्टि के साथ उनके प्रयास बहुत कम साबित हो रहे हैं। 

आपदा में बचे हुए लोगों तक पहुंचने के प्रयास में शून्य से नीचे का तापमान और करीब 200 की संख्या में आए भूकंप के बाद के झटके भी बाधा बन रहे हैं, इससे अस्थिर ढांचों के भीतर लोगों को खोजना काफी खतरनाक हो गया है। 

   

टॅग्स :Recep Tayyip ErdoanभूकंपEarthquake
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा