लाइव न्यूज़ :

तुर्की में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 44 हुई, बचाव कार्य जारी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:27 IST

Open in App

इस्तांबुल, 14 अगस्त (एपी) तुर्की के तटीय क्षेत्र में भीषण बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। देश की आपात एवं आपदा एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

काला सागर के बार्टिन, कस्तामोनु और सिनोप प्रांतों में बुधवार को बाढ़ में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम पांच पुलों को नुकसान पहुंचा। बाढ़ में कई कारें बह गईं और कई सड़कों से संपर्क टूट गया। तुर्की की आपदा एजेंसी एएफएडी ने बताया कि कस्तामोनु में 36 लोगों की मौत हुई है, सिनोप में सात लोग मारे गए हैं जबकि बार्टिन में एक व्यक्ति की बाढ़ से जान गई है।

एजेंसी ने बताया कि सिनोप में नौ लोग अब भी अस्पताल में हैं। लेकिन कास्तामोनु के कुछ निवासियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि सैकड़ों लोग लापता हैं। विपक्ष के एक सांसद ने भी यही बयान दिया है।

वहीं लोगों को निकालने के लिए बचाव दल खोजी कुत्तों की मदद से लगातार प्रयास कर रहे हैं। तुर्की की आपदा एजेंसी एएफएडी ने बताया कि 5,188 कर्मचारियों,27 खोजी कुत्तों, 19 हेलीकॉप्टर और दो टोही विमानों को बचाव अभियान में लगाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि करीब समूचे क्षेत्र में 2250 लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया है। कुछ लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया। कई लोगों को छात्रावासों में रखा गया है।

जलवायु विज्ञानियों ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में मौसम में बदलाव आया है। तुर्की में विशेषज्ञों का कहना है कि नदियों से छेड़छाड़ और अनियमित निर्माण के कारण तुर्की में बाढ़ से भीषण तबाही हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?