लाइव न्यूज़ :

तुर्की में कमाल कर रहे हैं भारत की जूली और रोमियो, मलबे में खोज लेते हैं जिंदगी, 6 साल की मासूम की ऐसे बचाई जान

By शिवेंद्र राय | Updated: February 13, 2023 14:33 IST

राहत और बचाव कार्य में लगी एनडीआरएफ की टीम मलबे के पास पहले जूली को भेजती है। जब जूली भौंक कर जीवित इंसानों की संभावना के बारे में इशारा करती है तब पुष्टि के लिए रोमियो को भेजा जाता है। जब दोनो स्निफर डॉग मलबे में किसी के दबे होने का संकेत देते हैं तब एनडीआरएफ की टीम मलबे से लोगों को जीवित बाहर निकाल लेती है।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की में भारत की जूली और रोमियो का कमालमलबे में किसी के दबे होने का पता लगाते हैं स्निफर डॉगअब तक बचा चुके हैं कई जिंदगियां

नई दिल्ली: तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से अब तक 34000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भूकंप के बाद कई बहुमंजिला इमारतें जमींदोज हो गई थीं जिनके मलबे से अब भी लोगों को निकाला जा रहा है। मलबे में दबी जिंदगी को बचाने की जद्दोजहद में तुर्की सेना और भारत से भेजी गई एनडीआरएफ की टीम के लिए दो स्निफर डॉग जूली और रोमियो सबसे बड़े मददगार साबित हो रहे हैं।

जूली और रोमियो के पास मलबे में दबे जिंदा लोगों को सूंघकर पहचानने की अद्भुत क्षमता है। दोनो मिलकर अब तक जानें बचा चुके हैं। हाल ही में भारतीय सेना और एनडीआरएफ की मदद से छह साल की एक बच्ची को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया। इसे बचाने में जूली और रोमियो ने बड़ी भूमिका निभाई। 

तुर्की के नूरदागी में मलबे से लोगों को निकालने का अभियान चल रहा था। तभी एनडीआरएफ की लैब्राडोर जूली ने संकेत दिए कि मलबे की नीचे कोई दबा है। जब बचाव दल ने मलबा हटाया तो एक नीचे से एक बच्ची निकली। इस तरह जूली ने छः साल की बेरेन को मलबे में जिंदा दफन होने से बचा लिया। 

एनडीआरएफ के कांस्टेबल डॉग हैंडलर कुंदन कुमार ने कहा,"हमें जूली ने संकेत दिया कि लाइव विक्टिम है। इसके बाद हमने दूसरे कुत्ते रोमियो से भी चेक करवाया, जब उसने भी संकेत दिया तो हम वहां गए और बेरेन को बचाया।"

नूरदागी में 6 साल की बच्ची को बचाने से पहले 9 फरवरी को एनडीआरएफ ने राहत बचाव कार्य करते हुए गंजियतेप शहर में एक इमारत के मलबे से भी एक छोटी बच्ची को जिंदा बाहर निकाला था। इस बच्ची को भी निकालने के लिए एनडीआरएफ की मदद जूली और रोमियो ने की थी।

बता दें कि राहत और बचाव कार्य में लगी एनडीआरएफ की टीम मलबे के पास पहले जूली को भेजती है। जब जूली भौंक कर जीवित इंसानों की संभावना के बारे में इशारा करती है तब पुष्टि के लिए रोमियो को भेजा जाता है। जब दोनो स्निफर डॉग मलबे में किसी के दबे होने का संकेत देते हैं तब एनडीआरएफ की टीम मलबे से लोगों को जीवित बाहर निकाल लेती है।

टॅग्स :तुर्कीभूकंपएनडीआरएफसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला