लाइव न्यूज़ :

तुर्की भूकंप: मौत को मात देकर 17 वर्षीय युवती बची जिंदा, बचाव दल ने 248 घंटे बाद मलबे से निकाला सुरक्षित

By अंजली चौहान | Updated: February 16, 2023 16:57 IST

तुर्की में भूकंप से प्रभावित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस आपदा से अब तक सैंकड़ों लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि, कई जिंदगियां इस आपदा में हार गई और मौत की भेंट चढ़ गई।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की में 248 घंटों बाद मलबे से सुरक्षित निकली युवती 17 वर्षीय युवती भूकंप के कारण इमारत के मलबे में दब गई थीतुर्की में भूकंप के करीब 10 दिनों बाद भी रेस्क्यू का काम जारी है

तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप के कारण बचाव दल का रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। बड़े पैमाने पर तबाही लाने वाले इस भूकंप के 248 घंटों के बाद बचाव दल ने 17 वर्षीय लड़की को एक इमारत के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। मलबे से युवती को निकालने के बाद बचाव दल ने राहत की सांस ली। वहीं, कई घंटों के बाद भी युवती को जिंदा देख सभी हैरान और खुश हैं। 

बताया जा रहा है कि युवती दक्षिणी मध्य प्रांत कहारनमारस में ढह गई इमारत के मलबे में दबी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की में आए भूकंप के 10 दिन बाद भी लोगों को बचाने का काम जारी है। इस भूकंप से तुर्की में बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि हुई है। 

तुर्की में भूकंप से प्रभावित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस आपदा से अब तक सैंकड़ों लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि, कई जिंदगियां इस आपदा में हार गई और मौत की भेंट चढ़ गई। 

तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, तुर्की में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36,187 हो गई है। बताया जा रहा है कि शुरुआती झटके के बाद से आपदा क्षेत्र में 4,300 से अधिक आफ्टर शॉक आ चुके हैं। 

6 फरवरी को तुर्की में आए भूकंप को रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता से मापा गया। ये भूकंप मध्य तुर्की और उत्तर-पश्चिम सीरिया में आया। तुर्की में बाद में दिन में 7.6 और 6.0 तीव्रता के दो और भूकंप आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, 13 फरवरी को तुर्की के दक्षिणी शहर कहारनमारस में 4.7 तीव्रता का एक और भूकंप आया। 

टॅग्स :तुर्कीभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल