लाइव न्यूज़ :

Turkey and Syria earthquake: भूकंप के झटकों से मरने वालों की संख्या में लगातार तेजी, आपदा में 47244 लोगों की जान गईं, हजारों घायल और 164000 इमारत ध्वस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2023 19:55 IST

Turkey and Syria earthquake:  तुर्की के गृहमंत्री सुलेमान सोयलू ने बताया कि देश में छह फरवरी को आए भूंकप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43,556 हो गई है। अगर सीरिया में भूकंप से मारे गए लोगों की संख्या को भी मिला दिया जाए तो अबतक इस आपदा में 47,244 लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे6.4 तीव्रता के भूंकप में पहले से ही जर्जर हो चुकी कई और इमारतें ध्वस्त हो गईं।हताय प्रांत में भूकंप से ध्वस्त हुईं दो इमारतों में शवों की तलाश की जा रही है। बाकी स्थानों पर बचाव कार्य समाप्त हो गया है।

Turkey and Syria earthquake: तुर्की और सीरिया में छह फरवरी को आए भूकंप के झटकों से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और अबतक करीब 47 हजार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि मलबे से शवों का बरामद होना जारी है।

उन्होंने बताया कि इस सप्ताह तुर्की के हताय प्रांत में आए 6.4 तीव्रता के भूंकप में पहले से ही जर्जर हो चुकी कई और इमारतें ध्वस्त हो गईं। तुर्की के गृहमंत्री सुलेमान सोयलू ने बताया कि देश में छह फरवरी को आए भूंकप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43,556 हो गई है। अगर सीरिया में भूकंप से मारे गए लोगों की संख्या को भी मिला दिया जाए तो अबतक इस आपदा में 47,244 लोगों की जान जा चुकी है।

सोयूल ने बुधवार को सरकारी प्रसारक टीआरटी को दिए साक्षात्कार में कहा कि हताय प्रांत में भूकंप से ध्वस्त हुईं दो इमारतों में शवों की तलाश की जा रही है जबकि बाकी स्थानों पर बचाव कार्य समाप्त हो गया है। तुर्की के पर्यावरण व शहरीकरण मंत्री मूरत कुरम ने बताया कि भूकंप से करीब 1,64,000 इमारतें या तो ध्वस्त हो गई हैं या इतनी जर्जर हो गई हैं कि उन्हें ध्वस्त करने की जरूरत है।

वहीं उत्तर पश्चिम में स्थानीय सिविल डिफेंस, जिसे व्हाइट हेलमेट के नाम से जाना जाता है, ने बृहस्पतिवार को बताया कि हजारों बच्चों और उनके परिवारों ने कार या तंबू में शरण ले रखी है और उन्हें डर है कि दोबारा भूकंप आ सकता है।

टॅग्स :तुर्कीभूकंपसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल