लाइव न्यूज़ :

चुनाव बाद ट्रंप के आचरण की इतिहास में निर्मम व्याख्या होगी: निक्की हेली

By भाषा | Updated: January 9, 2021 16:52 IST

Open in App

(ललिल के झा)

(दूसरे पैरा में सुधार के साथ)

वाशिंगटन, नौ जनवरी भारतीय अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण से उनके समर्थकों के कैपिटल (संसद भवन) पर हमला करने के लिए भड़कने का दावा करते हुए इसकी निंदा की कहा कि चुनाव बाद उनके आचरण की ‘इतिहास में निर्मम व्याख्या होगी।’’

हेली ने रिपब्लिकन राष्ट्रीय समिति की शुक्रवार को फ्लोरिडा में हुई एक बैठक में कहा, ‘‘हम अपने अहम मतभेदों के बारे में चर्चा कर सकते हैं, और हमें ऐसा करना चाहिए, लेकिन हमें अमेरिकी जनता को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करना बंद करना चाहिए--- और इस रिपब्लिकन पार्टी को इसमें नेतृत्व करना चाहिए।’’

अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों ने शुक्रवार के हेली के भाषण के अंशों को प्रकाशित किया है। ‘पोलिटिको’ ने सबसे पहले उनकी टिप्पणी प्रकाशित की थी।

हेली ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने हर बार सही शब्दों का चयन नहीं किया। ‘शारलोट्जविले’ में उनकी बात गलत थी, और मैंने उनसे उस वक्त भी यह कहा था। कल भी उन्होंने गलत बात कही और ये महज शब्द नहीं हैं। चुनाव के दिन से उनके आचरण की इतिहास निर्मम व्याख्या करेगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम इस बारे में दबे स्वर में बात कर सकते हैं, हम इस बारे में शिकायत कर सकते हैं, हम इसके लिए एक दूसरे को दोषी ठहरा सकते हैं या हम इस बारे में कुछ कर भी सकते हैं। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो राजनीति में शिकायत करने जैसा कुछ नहीं होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल