लाइव न्यूज़ :

Trump-Zelensky row: राष्ट्रपति जेलेंस्की को थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोका राष्ट्रपति ट्रंप?, तीखी बहस पर रूस ने दी प्रतिक्रिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2025 16:04 IST

Trump-Zelensky row: तीखी बहस हुई थी और ट्रंप ने जेलेंस्की पर “लाखों लोगों का जीवन खतरे में डालने” का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी कार्रवाई से तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता था।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक के बाद जेलेंस्की अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर व्हाइट हाउस से चले गए। ट्रंप और (अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी) वेंस ने उन्हें थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोक लिया।2022 में यूक्रेन अकेला पड़ गया था और उसके पास किसी का समर्थन नहीं था।

Trump-Zelensky row:रूस ने इस बात को लेकर आश्चर्य जताया है कि ‘ओवल ऑफिस’ में तीखी बहस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोक लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में शुक्रवार को बैठक के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी और ट्रंप ने जेलेंस्की पर “लाखों लोगों का जीवन खतरे में डालने” का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी कार्रवाई से तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता था।

 

बैठक के बाद जेलेंस्की अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर व्हाइट हाउस से चले गए। उन्हें अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने थे। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोव ने बैठक में हुई बहस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘टेलीग्राम’ पर लिखा कि व्हाइट हाउस में जेलेंस्की का सबसे बड़ा झूठ यह दावा था कि 2022 में यूक्रेन अकेला पड़ गया था और उसके पास किसी का समर्थन नहीं था। उन्होंने कहा, “यह आश्चर्य की बात है कि ट्रंप और (अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी) वेंस ने उन्हें थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोक लिया।”

  

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपरूसयूक्रेनअमेरिकाव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका