लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले बाइडन को ‘‘बेहद उदार’’ पत्र लिखा

By भाषा | Updated: January 21, 2021 11:04 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले ‘‘ओवल ऑफिस’’ में उनके लिए ‘‘बेहद उदार’’ पत्र छोड़ा है।

ऐसी परंपरा है कि निवर्तमान राष्ट्रपति ओवल ऑफिस में नए राष्ट्रपति के लिए रिजॉल्यूट डेस्क पर पत्र छोड़ते हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ने अपने कार्यकाल के अंत तक कई स्थापित परंपराओं को तोड़ा था, इसलिए बुधवार तक इस पर अनिश्चितता थी की क्या वह राष्ट्रपति कार्यालय में अपने उत्तराधिकारी जो बाइडन के लिए पत्र छोड़ने की परंपरा को निभाएंगे। ट्रंप ने बाइडन की जीत पर औपचारिक रूप से उन्हें बधाई भी नहीं थी।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ट्रंप ने ‘‘बहुत उदार’’ पत्र लिखा है। चूंकि यह बेहद निजी है इसलिए जब तक मैं उनसे बात नहीं कर लूं तब तक इस बारे में बात नहीं कर सकता। लेकिन यह बहुत उदार है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि वह ट्रंप से बात करने की सोच रहे हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बाइडन ओवल ऑफिस में जब पत्र पढ़ रहे थे, उस वक्त वह वहीं थीं।

हालांकि साकी ने भी पत्र को बेहद ‘‘निजी’’ बताते हुए इस संबंध में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘बाइडन इस बारे में आप सभी को बता चुके हैं।’’

साकी ने कहा, ‘‘पत्र में बहुत उदार और भली बातें लिखी गयी हैं। पत्र को बिना ट्रंप की सहमति के जारी नहीं करना यह उनके (बाइडन के) विचार को दर्शाता है लेकिन इससे यह संकेत नहीं मिलता कि वह पूर्व राष्ट्रपति को फोन करने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर