लाइव न्यूज़ :

ट्रंप राष्ट्रपति पद से हटने के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखेंगे, सीपीएसी में लेंगे भाग

By भाषा | Updated: February 21, 2021 09:18 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 फरवरी (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन के हाथों मिली हार के बाद पहली बार अगले सप्ताह सार्वजनिक रूप से नजर आएंगे और वह फ्लोरिडा में ‘कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस’ (सीपीएसी) में भाग लेंगे।

‘अमेरिकी कंजर्वेटिव यूनियन’ के प्रवक्ता इयान वाल्टर्स ने पुष्टि की कि ट्रंप 28 फरवरी को समूह के वार्षिक सीपीएसी में भाषण देंगे।

ट्रंप के भाषण संबंधी जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ऐसी संभावना है कि इस मौके पर ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के भविष्य पर बात करेंगे और उनकी आव्रजन नीतियों को पलटने के प्रयासों के लिए मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन की आलोचना करेंगे।

सीपीएसी फ्लोरिडा के ओरलैंडो में इस साल होगी, जिसमें पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डेसांटिस और साउथ डेकोटा की गवर्नर क्रिस्टी नोएम समेत पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारी और रिपब्लिक पार्टी के कई नेता भाग लेंगे।

ट्रंप जनवरी में व्हाइट हाउस से जाने के बाद से सार्वजनिक रूप से अधिक सक्रिय नहीं हैं, लेकिन रूढ़ीवादी टीकाकार रश लिम्बघ के निधन के बाद उन्होंने पिछले सप्ताह फोन पर कई साक्षात्कार दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल